Realme ने पावरफुल बैटरी और हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले के साथ अपना नया स्मार्टफोन Realme Narzo Power 5G कुछ दिनों पहले ही बाजार में लॉन्च किया था। इस रियलमी फोन की सबसे बड़ी खासियत को अगर देखा जाए तो यह 10001mAh की बैटरी से लैस है। जो इस फोन को बाकी अन्य किसी भी फोन से बेहद अलग कर देता है। इसके अलावा इस फोन को खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ और गेमिंग परफॉर्मेंस चाहिए। आज हम आपको बताने वाले हैं कि 27,999 रुपये के शुरुआती प्राइस में लॉन्च हुआ रियलमी का यह फोन आपको इस समय किस प्राइस में मिलने वाला है। हालांकि, अगर इसकि MRP की बात करें तो यह Amazon India पर 35,999 रुपये के आसपास बताई जा रही है। आइए पूरी डील समझते हैं और इस फोन के स्पेक्स और फीचर आदि पर भी एक नजर डालते हैं।
लॉन्च और डील प्राइस: 27,999 रुपये, हालांकि, Realme Phone की MRP यहाँ Amazon India पर 35,999 रुपये बताई जा रही है। फोन का शुरुआती प्राइस 27,999 रुपये के आसपास है, लेकिन इस समय फोन पर 1000 रुपये का कूपन ऑफर आपको दिया जा रहा है। इस कूपन डिस्काउंट के बाद फोन का प्राइस घटकर 26,999 रुपये के आसपास बचता है। इसके अलावा बैंक ऑफर के तौर पर फोन आपको 2000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीदने के लिए मिल रहा है। इतना ही नहीं, Amazon Pay Cashback के तौर पर ग्राहकों को 1399 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यह प्राइस फोन के 8GB और 128GB मॉडल का है, वहीं अगर आप इस फोन के 8GB और 256GB मॉडल को खरीदना चाहते हैं तो इसका लॉन्च प्राइस 29,999 रुपये है, लेकिन इसपर भी आपको ऊपर वाले मॉडल वाला डिस्काउंट मिल रहा है।
इसका मतलब है कि दोनों ही मॉडल को आप इस समय सस्ते में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप इस बड़ी बैटरी वाले फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको 6 महीने की No Cost EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है। आए अब फोन के स्पेक्स और फीचर आदि पर एक नजर डालते हैं।
इस फोन में आपको प्रीमियम डिजाइन के साथ कर्व्ड डिस्प्ले मिल जाता है। स्मार्टफोन को कंपनी ने 144Hz Curved+ AMOLED Display जो 1.5K रेजोल्यूशन पर आती है, पर लॉन्च किया हाई, इसमें 6500 nits तक ब्राइटनेस भी शामिल है, इसका मतलब साफ है कि फोन की स्क्रीन बेहद ही ज्यादा ब्राइट हाई और सूरज की तेज रोशनी में भी यह अच्छे से आपको कंटेन्ट दिखाने का काम करती है।
फोन में Dual-Chip सिस्टम दिया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 5G प्रोसेसर HyperVision+ AI Chip के साथ मिलता है। यह कॉम्बिनेशन फोन को फास्ट मल्टीटास्किंग और बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस से लैस एक दमदार फोन बना देता है। आइए अब इस फोन के कैमरा आदि पर नजर डालते हैं।
कैमरा को देखा जाए तो फोन को कंपनी ने Sony 50MP IMX882 सेंसर पर लॉन्च किया है जो OIS से लैस है, इसमें AI फोटो प्रोसेसिंग, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ OIS की वजह से फोटो और वीडियो ज्यादा स्टेबल और क्लियर आते हैं।
Realme Narzo Power 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10001mAh बैटरी है। यह 80W फास्ट चार्जिंग से लैस है, इसके अलावा इसमें 36 मिनट में लगभग 50% चार्जिंग क्षमता मिलती है, इसमें Reverse Charging सपोर्ट भी मिलता है। इस फोन को खासतौर पर लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। इसमें बहुत से AI फीचर्स भी मिलते हैं, जैसे AI Edit Genie 2.0, AI LightMe और AI StyleMe आदि। इनकी मदद से फोटो एडिटिंग और इमेज प्रोसेसिंग ज्यादा आसान और बेहद फास्ट हो जाती है।
यह भी पढ़ें: 33,999 रुपये की MRP वाले Samsung फोन को खरीद लें बस 25,999 में..छप्पड़फाड़ है ये मौका!