मेटल डिजाईन से लैस दोनों ही क्रोमबुक्स गूगल प्ले के साथ अच्छे से काम करते है.
CES 2017 शो के दौरान स्टेज पर सैमसंग ने भी अपना जलवा आखिर बिखेर ही दिया. दक्षिण कोरियाई कंपनी ने दो नए क्रोमबुक्स लॉन्च किये है – Chromebook Plus तथा Chromebook Pro. दोनों क्रोमबुक्स मेटल बॉडी के साथ आते है तथा इनके स्पेसिफिकेशन भी लगभग एक जैसे ही है. इन दोनों लैपटॉप्स की बिक्री फरवरी में शुरू होगी हालांकि अगर आप चाहे तो इसे सैमसंग की वेबसाइट पर जाकर प्री-आर्डर कर सकते है.
अब बात करते है स्पेसिफिकेशन की. इन दोनों लैपटॉप्स में मात्र एक असमानता है और वो ये है कि क्रोमबुक प्लस हेक्सा-कोर OP1 प्रोसेसर के साथ आता है, वहीं क्रोमबुक प्रो में इंटेल M3 प्रोसेसर लगा है. दोनों लैपटॉप्स के बाकी के स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही है. दोनों ही क्रोमबुक्स में 12.3 इंच एलइडी डिस्प्ले लगी है जिसे आप 360 डिग्री तक घुमा सकते है. मतलब आप इसका इस्तेमाल एक टेबलेट तथा लैपटॉप दोनों के रूप में कर सकते है. इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 2400 x 1600 पिक्सल है.
दोनों क्रोमबुक्स में 4GB की LPDDR3 रैम लगी है तथा ये 32GB की इंटरनल स्टोरेज क्षमता के साथ आते है. दोनों लैपटॉप में एक ही बैटरी लगी है तथा दोनों का वजन 1.08 किलोग्राम है. बाकी के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग ने दोनों ही क्रोमबुक्स में यूएसबी टाइप-सी तथा माइक्रो-एसडी पोर्ट को लगाया है.
I'm a tech-savvy and love to write technological content. I am Senior Technical Writer, Security Analyst and a Technology Enthusiast with a keen eye on the Cyberspace and other tech related developments.