YouTube Translated Thumbnail Feature: Youtube ने अपने ग्राहकों खासतौर पर YouTube Creators के लिए एक नए फीचर को YouTube Translated Thumbnail Feature को पेश किया है। इस फीचर की मदद से अब YouTube Creators अलग अलग भाषाओं में Thumbnail अपलोड कर सकते हैं। इसका मतलब है कि अब जो भी यूट्यूब पर वीडियो देखने वाला चाहे वह किसी भी देश में ही क्यों न रहता और किसी भी भाषा का बोलने वाला ही क्यों न हो, अगर अपने यूट्यूब पर भाषा का चुनाव किया हुआ है तो आपको अब thumbnail उसी भाषा में देखने को मिलने वाला है। इसका मतलब है कि आपको अपनी खुद की भाषा में देशी और विदेशी वीडियो का thumbnail आपकी अपनी भाषा में नजर आने वाला है।
YouTube ने इस फीचर को लेकर कहा है कि YouTube Creators के वीडियो में पहले से ही मल्टी-भाषाई ऑडियो ट्रैक मौजूद है, वह अब किसी भी वीडियो के लिए अलग अलग भाषाओं के थंबनेल अपलोड कर सकते हैं। इससे होने वाले फायदे की बात करें तो YouTube Creators को दुनिया भर में अलग अलग यूजर्स से जुड़ने का मौका मिलने वाला है।
जैसे कि अब आप जानते हैं कि इस फीचर की मदद से YouTube Creators अपने सभी वीडियो के कई थंबनेल अपलोड कर सकते हैं। इसका मतलब है कि अगर आप हिन्दी में वीडियो देखते हैं तो आपको अंग्रेजी के किसी वीडियो का थंबनेल हिन्दी में नजर आने वाला है। इसके अलावा अगर इसी वीडियो को कोई तमिल या कोई विदेशी भाषा बोलने वाला यूजर देखता है तो उसे उसकी ही भाषा में यह नजर आने वाला है। इसका मतलब है एक ही वीडियो अब अलग अलग प्रकार के लोगों और भाषा बोलने वालों को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता से लैस होने वाला है। इस फीचर का निर्माण भी खासतौर पर YouTube Creators के लिए ही किया गया है। ताकि वह किसी भी देश से वीडियो बना रहा हो किसी अन्य देश में भी उसे पहुँचने में मदद मिलने वाली है।
हाँ, अच्छी बात यही है कि यह फीचर सभी पुराने वीडियोज में भी काम करने वाला है। इसका मतलब है कि जिन भी YouTube Creators के पास यह फीचर होगा, वह YouTube Studio में जाकर अपनी वीडियो के अलावा अलग थंबनेल अपलोड कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए पहले उसे अपनी ही भाषा में थंबनेल अपलोड करना होगा, इसके बाद वह इसी के अनुवादित थंबनेल अपलोड कर सकता है।
यह भी पढ़ें: 20 हज़ार से कम में इंडिया में लॉन्च हुआ 7200mAh बैटरी वाला iQOO Z11x 5G, डिस्प्ले से कैमरा तक सब टॉप-क्लास