YouTube का नया फीचर, अब अपनी भाषा में देख पाएंगे वीडियो, क्रिएटर्स को मिलेगा AI डबिंग टूल

Updated on 11-Sep-2025

अब YouTube पर भाषा की दीवार टूटने वाली है, और भारतीय क्रिएटर्स के लिए दुनिया भर में छा जाने का एक बड़ा मौका है. YouTube ने अपना मल्टी-लैंग्वेज ऑडियो फीचर अब सभी क्रिएटर्स के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया है. इस फीचर की मदद से, क्रिएटर्स अपने वीडियोज को हिंदी, स्पेनिश, अरबी जैसी कई भाषाओं में डब कर सकते हैं, जिससे उनके वीडियोज को पूरी दुनिया में देखा और समझा जा सकेगा.

कंपनी ने दो साल के पायलट प्रोग्राम को चलाने के बाद इस फीचर को रोल आउट किया है. टेस्टिंग के दौरान इसमें MrBeast, Mark Rober, और Jamie Oliver जैसे क्रिएटर्स शामिल थे.

मूल रूप से 2023 में पेश किया गया, यह फीचर चुनिंदा क्रिएटर्स को विभिन्न भाषाओं में वैकल्पिक ऑडियो ट्रैक अपलोड करने की अनुमति देता था. अब, पूरे रोलआउट के बाद क्रिएटर्स या तो प्रोफेशनल डबिंग सर्विसेज के साथ काम कर सकते हैं या बस YouTube के AI-पावर्ड ऑटो-डबिंग टूल का उपयोग कर सकते हैं, जो अधिक स्वाभाविक लगने वाले ट्रांसलेशन के लिए टोन और इमोशन को दोहराने के लिए Google की Gemini टेक्नोलॉजी का लाभ लेता है.

क्रिएटर्स को कितना हो रहा है फायदा?

YouTube का दावा है कि जिन क्रिएटर्स ने मल्टी-लैंग्वेज ऑडियो फीचर का इस्तेमाल किया, उन्होंने देखा कि उनके वॉच टाइम का 25% से अधिक हिस्सा गैर-प्राथमिक भाषाओं के व्यूज से आया. YouTube ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, “शेफ Jamie Oliver के चैनल पर, मल्टी-लैंग्वेज ऑडियो ट्रैक का उपयोग करने से व्यूज 3 गुना बढ़ गए. और MrBeast और Mark Rober जैसे हमारे कुछ सबसे प्रसिद्ध क्रिएटर्स अब दुनिया के नए कोनों में लाखों और दर्शकों तक पहुंच रहे हैं.”

जल्द आएंगे मल्टी-लैंग्वेज थंबनेल भी

ऑडियो डबिंग के अलावा, YouTube मल्टी-लैंग्वेज थंबनेल का भी टेस्टिंग कर रहा है, जो क्रिएटर्स को दर्शकों की पसंदीदा भाषाओं के आधार पर एलिमेंट्स को स्थानीय बनाने में सक्षम बनाता है. YouTube ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में कहा, “यह विस्तार दर्शकों की एक दुनिया को अनलॉक करता है,” जो क्रिएटर्स को सीमाओं के पार बढ़ने में मदद करने के लिए प्लेटफॉर्म की प्रतिबद्धता पर जोर देता है.

यह रोलआउट आने वाले हफ्तों में जारी रहेगा, जिससे क्रिएटर्स को स्पेनिश, तुर्की, वियतनामी, रूसी, अरबी और कई अन्य भाषाओं में दर्शकों से जुड़ने के लिए नए टूल्स मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: अगर आती है अच्छी हिंदी तो Mark Zuckerberg दे रहे जॉब ऑफर, Meta देगा 5 हजार रुपये प्रति घंटा, करना होगा ये काम

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :