क्या आप भी YouTube पर आने वाले विज्ञापन से परेशान हैं? इन एड को हटाने के लिए YouTube Premium का अकाउंट लेना होता है. लेकिन, अच्छी बात है कि आप फ्री में भी YouTube Premium का आनंद ले सकते हैं. आपको बता दें कि YouTube Premium अब भारत में सीमित समय के लिए दो महीने तक फ्री दिया जा रहा है. आमतौर पर इस सर्विस की कीमत 149 रुपये प्रति माह होती है, लेकिन फिलहाल यूजर्स बिना किसी चार्ज के इसका पूरा एक्सपीरियंस ले सकते हैं.
इस ऑफर के तहत यूजर्स को ऐड-फ्री वीडियो देखने का अनुभव मिलता है, जिसमें नॉर्मल वीडियो, Shorts और म्यूजिक सब शामिल हैं. इसके अलावा YouTube Music Premium का एक्सेस भी मिलता है, जिससे गाने बिना विज्ञापन के सुने जा सकते हैं. यूजर्स वीडियो और गानों को डाउनलोड करके ऑफलाइन भी देख सकते हैं, और बैकग्राउंड प्ले फीचर की मदद से वीडियो चलते रहते हैं, चाहे स्क्रीन बंद हो या आप कोई दूसरा ऐप इस्तेमाल कर रहे हों.
इस फ्री ट्रायल को एक्टिव करना भी काफी आसान है. आपको बस YouTube ऐप खोलकर अपने प्रोफाइल सेक्शन में जाना है, जहां “Try YouTube Premium for ₹0” का ऑप्शन दिखेगा. उस पर क्लिक करने के बाद एक पेमेंट मेथड जोड़ना होगा. इसके लिए 2 रुपये का छोटा सा वेरिफिकेशन चार्ज लिया जाता है, जो करीब 10 दिनों के अंदर रिफंड हो जाता है. इसके बाद सब्सक्रिप्शन एक्टिव हो जाएगा और आप दो महीने तक बिना पैसे दिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
लेकिन यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है. अगर आपने ट्रायल एक्टिव कर लिया और समय रहते कैंसल नहीं किया, तो दो महीने पूरे होने के बाद आपसे ऑटोमैटिक चार्ज लिया जाएगा. इसलिए बेहतर है कि आप ट्रायल खत्म होने से पहले ही इसे कैंसल कर दें. YouTube की तरफ से 7 दिन पहले रिमाइंडर भी भेजा जाता है, लेकिन उस पर पूरी तरह भरोसा करना समझदारी नहीं है.
ध्यान देने वाली बात यह भी है कि यह ऑफर हर यूजर को नहीं दिख रहा है. अगर आपके अकाउंट में यह ऑप्शन नहीं आ रहा, तो इसका मतलब है कि अभी आपके लिए रोलआउट नहीं हुआ है.
यह भी पढ़ें: Android फोन खतरे में! नया मैलवेयर बना रहा टारगेट, ऐसे रहें सावधान