शाओमी लेकर आया है एक शानदार अपडेट: MIUI 14 OS, देखें रोलआउट डीटेल्स और बेहतर फीचर्स

Updated on 27-Jul-2023
HIGHLIGHTS

Xiaomi ने लेटेस्ट मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 14 रिलीज किया है।

MIUI 14 अपनी पिछली जनरेशन की तुलना में एक लाइट ऑपरेटिंग सिस्टम है।

इसे अगले साल जनवरी से रोलआउट करना शुरू किया जाएगा।

 

Xiaomi ने अपना लेटेस्ट मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 14 रिलीज किया है। MIUI 14, एंडरोइड 13 पर आधारित है और इसमें एक रीडिज़ाइंड यूजर इंटरफेस दिया है जो कि, कुछ बेसिक शेप्स जैसे सर्कल्स और पिल्स का उपयोग करके बनाया गया है। यह शाओमी 13 सीरीज़ के साथ आता है। अपनी पिछली जनरेशन के ऑपरेटिंग सिस्टम से भारी होने की बजाए MIUI 14 इसके मुक़ाबले एक लाइट ऑपरेटिंग सिस्टम है, शाओमी के प्रोजेक्ट रेजर की पहल के कारण ही यह लक्ष्य संभव हो पाया है कि, इसके लेटेस्ट OS को अधिक से अधिक लाइट बनाया जाए। शाओमी ने ऑन-डिवाइस डेटा प्रोसेसिंग को भी अपनाया है ताकि हाइ यूजर प्राइवसी स्टैंडर्ड्स को बनाए रखा जा सके। 

XIAOMI MIUI 14 के नए फीचर्स

जैसा कि, आधिकारिक प्रेस रिलीज में बताया गया है, "शाओमी 13 सीरीज़ लेटेस्ट MIUI 14 के साथ आती है जो कि एक सुविधाजनक और सिंपल ऑपरेटिंग सिस्टम है, और यह बेहतर डीटेल्स को दिखाता है और इसे लंबे समय तक काफी आसानी से चलाया जा सकता है।" शाओमी के इस लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम में स्पेस को बढ़ाते हुए सिस्टम के नॉन-रिमूवेबल ऐप्स को घटाकर आठ कर दिया गया है। कोर में भी कुछ सुधार किए गए हैं जैसे कि, नए विजेट्स, बेहतर प्राइवसी प्रोटेक्शन और नए  फीचर्स शामिल किए गए हैं। 

MIUI 14 अपडेट शेड्यूल और शामिल डिवाइसेज़

कंपनी के अनुसार, MIUI 14 अगले साल जनवरी से रोलआउट करना शुरू किया जाएगा। वे डिवाइसेज़ जिन्हें पहले राउंड में ये अपडेट मिलेगा उनमें Xiaomi MIX Fold 2, Redmi K50, Redmi K50 Gaming Edition, Redmi K50 Extreme Edition, Redmi K50 Pro शामिल हैं इसी के साथ शाओमी 12 सीरीज़ के सभी स्मार्टफोंस जिनमें Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro, and Xiaomi 12S Ultra शामिल हैं। साल 2023 के अप्रैल में MIUI 14 अपडेट Redmi Pad, Mi Pad 5 Pro, and Mi Pad 5 के लिए भी रोलआउट किया जाएगा। 

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :