Elon Musk X Down Thousands Of Users Are Unable To Login Globally
एक्स डॉट कॉम, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, अचानक काम करना बंद कर गया है और बड़ी संख्या में यूज़र्स नई पोस्ट न तो देख पा रहे हैं और न ही अपनी ओर से कोई पोस्ट कर पा रहे हैं। यह दिक्कत केवल X तक सीमित नहीं है, इसके साथ ही ChatGPT और Spotify जैसी लोकप्रिय सेवाएँ भी कुछ समय के लिए डाउन हो गईं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह समस्या सभी यूज़र्स को प्रभावित कर रही है या सिर्फ कुछ क्षेत्रों तक सीमित है, और न ही यह जानकारी पक्के तौर पर मिल पाई है कि कुल कितनी वेबसाइटें इस गड़बड़ी से प्रभावित हुई हैं।
शुरुआती अनुमान Cloudflare की ओर इशारा करते हैं, जो एक बड़े वेब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदाता के रूप में हजारों वेबसाइटों और डिजिटल सेवाओं को संभालता है। माना जा रहा है कि Cloudflare के सर्वरों में हुई तकनीकी समस्या की वजह से कई बड़े प्लेटफॉर्म एक साथ ठप हो गए।
Cloudflare इंटरनेट का एक महत्वपूर्ण स्तंभ माना जाता है, क्योंकि यह उन तकनीकों और सुरक्षा प्रणालियों की सप्लाई करता है जो दुनिया भर की वेबसाइटों को सुरक्षित और स्थिर बनाए रखने में मदद करती हैं। यह कंपनी वेबसाइटों को साइबर हमलों से बचाने के साथ-साथ ट्रैफिक बढ़ने पर सर्वर पर पड़ने वाले दबाव को भी संभालती है, ताकि वेबसाइट बिना रुकावट के चलती रहें। ऐसे में इसके सिस्टम में आई कोई भी बड़ी गड़बड़ी इंटरनेट पर इस्तेमाल होने वाली कई सेवाओं को एक साथ प्रभावित कर सकती है, और इस बार भी कुछ ऐसा ही नजर आया।
यह भी पढ़ें: Jio-Airtel-Vodafone Idea: कौन सी कंपनी दे रही सस्ता और सबसे धाकड़ प्लान, चौंकाने वाला है ये रिचार्ज