60 सेकंड में ‘शिमला वाली धांसू कूलिंग’..गर्मियां शुरू होते ही ये कंपनी लाई दमदार एसी, फीचर्स और प्राइस देख खुशी से झूम उठेंगे

Updated on 17-Feb-2026

गर्मी शुरू होने से पहले AC बाजार में हलचल एकदम से तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, Whirlpool ने भारत में अपनी नई 3D Cool Pro+ AC 2026 रेंज लॉन्च कर दी है। यह नई स्प्लिट AC सीरीज फास्ट कूलिंग, बेहतर एयर क्वालिटी और बिजली की बचत को ध्यान में रखकर तैयार और पेश की गई है। खास बात यह है कि यह 2026 के नए BEE एनर्जी नॉर्म्स के अनुरूप है।

कितनी कीमत और कौन-कौन से मॉडल?

Whirlpool 3D Cool Pro+ AC 2026 रेंज कितने टन क्षमताओं में आती है:

  • 1 टन
  • 1.5 टन
  • 2 टन

साथ ही 3-स्टार और 5-स्टार वैरिएंट में भी ऑप्शन में भी मिलने वाले हैं।

शुरुआती कीमत करीब 35,000 रुपये के आसपास है, हालांकि, यह क्षमता और रेटिंग के अनुसार बढ़ भी जाने वाली है। इस समय यह कंपनी की आधिकारिक साइट पर लिस्ट हैं और इन्हें वहीं से खरीदा भी जा सकता है। जानकारी मिल रही है कि यह एसी सीरीज ऑफलाइन स्टोर्स और प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध होने वाली है, इसका मतलब है कि जैसे ही स्टॉक आ जाते हैं, वैसे ही सेल भी शुरू हो जाने वाली है।

60 सेकंड में 24°C? कितना सही है दावा

Whirlpool का कहना है कि Turbo Chill मोड के जरिए AC टेस्ट कंडीशन में 60 सेकंड में कमरे का तापमान 24°C तक ला सकता है। हालांकि असली परफॉरमेंस कमरे के साइज, इंसुलेशन और बाहर की गर्मी पर निर्भर करने वाली है, अगर आप यह एसी खरीदने जा रहे हैं तो आपको इन सभी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। गर्मी अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि जैसे जैसे दिन आगे बढ़ते हैं गर्मी भी बढ़ने वाली है, ऐसे में हो सकता है कि इस बार पिछले साल के जैसे ही तापमान 45°C तक या इससे ज्यादा भी पहुँच जाए। ऐसे में एसी की फास्ट कूलिंग ग्राहकों के लिए अच्छी बात हो सकती है।

6th Sense Technology क्या करती है?

Whirlpool की 6th Sense टेक्नोलॉजी इन-बिल्ट सेंसर और एल्गोरिद्म के जरिए एसी के तापमान, नमी और एयरफ्लो को खुद-ब-खुद एडजस्ट करती है। इसका मतलब है कि बार-बार रिमोट से सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ने वाली है।

3D एयर सिस्टम से हर कोने में मिलेगी कूलिंग

इसमें तीन एयरफ्लो मोड मिलते हैं: पहला- Focused Air Mode जिससे डायरेक्ट और फास्ट कूलिंग मिलती है, दूसरा- Diffused Air Mode जिससे नाइट में सॉफ्ट कूलिंग मिलती है। इसके अलावा तीसरा- Sweep Mode है, जो हर दिशा में आपको समान कूलिंग के लिए है। जानकारी यह भी मिल रही है कि इनका एयर थ्रो 60 फीट तक है, जिससे बड़े कमरों में भी हॉट स्पॉट कम होंगे।

साफ हवा हर कोने में

यह एसी Silver Ion Filter (एंटी-बैक्टीरियल) के साथ आते हैं, इनमें 100% कॉपर कंडेंसर, Golden Fin कोटिंग, ODU Self-Clean फीचर आदि मिलते हैं।

6-in-1 Xpand Technology

यह फीचर जरूरत के हिसाब से कूलिंग क्षमता बढ़ाने या घटाने में मदद करता है, इसके अलावा इसमें 110% तक पावर मोड, कम लोड पर बिजली बचत आदि के साथ साथ पूरी रेंज पर 5 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी भी मिलती है।

खरीदने से पहले ध्यान रखें ये बातें?

  • 1.5 टन मॉडल छोटे से कुछ बड़े कमरों के लिए बेस्ट हैं।
  • 5-स्टार वर्जन लंबी समय के लिए बिजली की खपत को कम कर सकते हैं।
  • अगर आपके इलाके में वोल्टेज फ्लक्चुएशन ज्यादा है, तो स्टेबलाइजर लेना न भूलें।
  • इंस्टॉलेशन चार्ज अलग से लिया जा सकता है, इसके लिए तैयार रहें।
  • अगर आपका घर टिन शेड या बिना इंसुलेशन वाला है, तो ज्यादा टन क्षमता वाला मॉडल बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़ें: AI का बेहतरीन नमूना है Bharat Vistaar App.. देखें कैसे किसानों को रियल टाइम में पहुंचाएगा ये वाली जानकारी

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :