क्या आप भी WhatsApp पर वही पुराना ग्रीन कलर का आइकन और बोरिंग थीम देख-देखकर थक गए हैं? या फिर आप चाहते हैं कि आप 3 से ज्यादा जरूरी लोगों की चैट को सबसे ऊपर ‘पिन’ (Pin) कर सकें? आपकी ये ख्वाइशें जल्द पूरी हो सकती हैं, लेकिन इसके लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है. Meta जल्द ही WhatsApp के लिए एक ‘VIP’ जैसा प्लान ला रहा है, जिसमें पैसे देने वालों को मिलेंगे ढेर सारे फैंसी फीचर्स.
Meta अपने तीनों बड़े प्लेटफॉर्म्स WhatsApp, Instagram और Facebook के लिए पेड फीचर्स लाने की तैयारी कर रहा है. एक नई रिपोर्ट (WABetaInfo) के मुताबिक, WhatsApp के Android Beta वर्जन 2.26.4.8 में इस नए सब्सक्रिप्शन प्लान के संकेत मिले हैं.
अगर आप इस सब्सक्रिप्शन को लेते हैं, तो आपको आम यूजर्स के मुकाबले ये एक्स्ट्रा फीचर्स मिल सकते हैं:
लीक हुए स्क्रीनशॉट्स बताते हैं कि शुरुआत में इन फीचर्स के लिए यूजर्स को एक ‘वेटलिस्ट’ जॉइन करनी होगी. जब यह प्लान आपके लिए उपलब्ध होगा, तो WhatsApp आपको नोटिफिकेशन भेज देगा.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मेटा अपने नए खरीदे गए AI एजेंट ‘Manus’ (जिसे उसने 2 बिलियन डॉलर में खरीदा था) को भी इस प्लान का हिस्सा बना सकता है. फिलहाल इसकी कीमत (Price) तय नहीं है और यह अलग-अलग देशों में अलग हो सकती है. राहत की बात यह है कि मैसेज भेजने और कॉल करने जैसे बुनियादी फीचर्स हमेशा फ्री रहेंगे.
यह भी पढ़ें: बिना इंटरनेट और नेटवर्क के लोग भेज रहे मैसेज, जैक डोर्सी के इस ऐप ने ईरान और युगांडा में मचाई धूम, ऐसे करता है काम