iPhone यूजर्स कई सालों से WhatsApp में एक ही फोन पर पर्सनल और वर्क नंबर साथ चलाने की मांग कर रहे थे. Android पर यह फीचर पहले ही आ चुका था, लेकिन iOS यूजर्स को दूसरा फोन या WhatsApp Business ऐप का सहारा लेना पड़ता था. अब आखिरकार WhatsApp ने iOS के लिए मल्टी अकाउंट सपोर्ट शुरू कर दिया है. हालांकि, यह अभी टेस्टिंग फेज में है और सिर्फ TestFlight बीटा यूजर्स को दिखाई दे रहा है.
WhatsApp ने iPhone पर पहली बार ऐसा फीचर जारी किया है जिससे एक ही डिवाइस में दो अकाउंट चलाए जा सकते हैं. WABetaInfo के अनुसार, नए TestFlight वर्जन में सेटिंग के अंदर एक नया “Account List” सेक्शन दिख रहा है. कुछ यूजर्स को प्रोफाइल QR कोड के पास एक नया ऐड-अकाउंट बटन भी दिखाई दिया है.
इस सेक्शन से यूजर्स बिना किसी जुगाड़ के सीधा दूसरा अकाउंट जोड़ सकते हैं. न दूसरा फोन चाहिए, न WhatsApp Business ऐप, न QR हैक्स. अभी बीटा में यूजर्स दो अकाउंट तक जोड़ सकते हैं.
सेटअप भी लचीला है. आप चाहे तो एक बिल्कुल नया नंबर ऐड कर सकते हैं, चाहें तो पहले किसी दूसरे डिवाइस पर चल रहा पुराना अकाउंट जोड़ लें. QR कोड स्कैन करके कंपेनियन अकाउंट जोड़ने का विकल्प भी मौजूद है. सभी चैट्स और सेटिंग्स अपने-आप सिंक हो जाती हैं, जिससे स्विचिंग स्मूद रहती है.
WhatsApp ने यह भी सुनिश्चित किया है कि दोनों अकाउंट का डेटा एक-दूसरे में मिस्क न हो. चैट हिस्ट्री, मीडिया, नोटिफिकेशन, बैकअप प्रीफरेंस सब कुछ अलग रहेगा. App यह भी बताएगी कि कौन सी नोटिफिकेशन किस अकाउंट से आई है, जिससे कंफ्यूजन नहीं होगा. यह उन यूजर्स के लिए खास मददगार है जो पर्सनल और वर्क दोनों नंबर चलाते हैं.
इसके अलावा WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भी काम कर रहा है, जिससे भविष्य में फोन नंबर की डिपेंडेंसी कम हो सकती है. मल्टी अकाउंट सपोर्ट उस बदलाव के साथ फिट बैठता है.
फिलहाल यह फीचर सिर्फ iOS TestFlight यूजर्स के लिए उपलब्ध है. पब्लिक रोलआउट की तारीख अभी तय नहीं है, लेकिन रियल वर्ल्ड टेस्टिंग शुरू हो चुकी है, जिसका मतलब है कि iPhone यूजर्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. WhatsApp इस अपडेट को धीरे-धीरे स्टेबल वर्जन में भी लाएगा.
यह भी पढ़ें: iPhone 18 का इंतजार कर रहे लोगों को झटका! अगले साल नहीं होगा लॉन्च, जानें कंपनी की नई रणनीति, रिपोर्ट में खुलासा