भारत भर में WhatsApp के लगभग लगभग 500 मिलियन के आसपास यूजर्स हैं। इसका मतलब है कि बड़ी संख्या में भारतीय WhatsApp जैसे इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में जाहिर है कि WhatsApp के यूजर्स हैकर्स और स्कैमर्स का प्राइम टारगेट भी हैं। पिछले कुछ समय के दौरान ऐसे बहुत से मामले निकलकर सामने आये हैं, जो बताते हैं कि किस तरह से फिशिंग लिंक्स के माध्यम से और कैसे सिम स्वैप अटैक आदि करके WhatsApp यूजर्स को निशाना बनाया जाता है।अब सभी सोचते हैं कि आखिर ऐसा हो कैसे सकता है। WhatsApp तो बहुत ही सिक्योर प्लेटफार्म है? जाहिर है ऐसा है लेकिन WhatsApp को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए आपको कुछ सिक्यूरिटी सेटिंग्स पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर आप इन-ऐप सिक्यूरिटी फीचर्स आदि का इस्तेमाल करते तो भी आप इस तरह के अटैक और साइबर क्राइम आदि का शिकार होने से बच सकते हैं। आइये जानते है कि आखिर ऐसी कौन सी सिक्यूरिटी सेटिंग्स हैं जो आपके अकाउंट को सुरक्षित रखने में आपकी मदद करती हैं।
इन सेटिंग्स को एनेबल करने से पहले आपको बता देते है कि इन्हें ऑन करने में आपके कुछ मिनट का ही समय जाने वाला है, हालाँकि, इसके बाद आप जिस सुरक्षा को महसूस करने वाले हैं, वो इस समय से कहीं अधिक ज्यादा है। आइये अब विस्तार से WhatsApp के इन-ऐप सिक्यूरिटी फीचर्स के बारे में जानते हैं।
वैसे तो यह फीचर आमतौर पर सभी यूजर्स की और से एक लम्बे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। हालाँकि, अभी भी बहुत से ऐसे भी यूजर्स हैं जो WhatsApp का इस्तेमाल तो करते हैं लेकिन उन्हें इस फीचर के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। आइये जानते है कि आखिर आप इस फीचर को कैसे एनेबल कर सकते हैं।
2 Step Verification के अलावा आपको WhatsApp को अपने Biometric के साथ भी लॉक करना चाहिए, ताकि आपके अलावा आपके अकाउंट तक कोई भी अन्य व्यक्ति पहुँच ही न बना सके। अगर कोई दूसरा ऐसा करने का प्रयास भी करता तो Biometric Fail हो जाने के कारण WhatsApp के चैट्स ओपन ही नहीं होने वाले हैं।
Fingerprint या Face ID Lock को एनेबल करने के लिए आपको सेटिंग में जाना है, इसके बाद आपको Privacy ऑप्शन की तलाश करनी है और यहाँ आपको Fingerprint Lock के अलावा Face ID Lock का ऑप्शन मिलने वाला है, आप यहीं से इसे एनेबल कर सकते हैं।
अगर आप चाहते हैं कि आपके चैट्स की Privacy बनी रहे तो आपको Disappearing Messages पर स्विच कर लेना चाहिए। ऐसा करने से आपके अलावा आपके पर्सनल उया ग्रुप चैट्स को कोई भी नहीं पढ़ पायेगा। हालाँकि। यह फीचर उस समय सही नहीं होता है, जब आपको कुछ पुराने मैसेज आदि की अचानक से जरुर पड़ जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मैसेज तो पर्सनल और ग्रुप चैट से हट जाता है।
इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे एनेबल करने पर आपको 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन का समय सेलेक्ट करना होता है, निर्धारित समय के बाद सभी चैट्स अपने आप ही वैनिश हो जाते हैं। यह फीचर भी एक दमदार फीचर है, हालाँकि, अगर आपको 90 दिन से ज्यादा पुराना कोई मैसेज अचानक से चाहिए तो वो आपको नहीं मिलने वाला है।
सभी जानते हैं और WhatsApp इन दिनों टीवी और YouTube पर विज्ञापन दे देकर यह बता रहा है या लोगों को जागरूक कर रहा है कि उनके सभी मैसेज, कॉल और वीडियो कॉल भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं। हालाँकि, अगर आप इस फीचर को एनेबल नहीं करते हैं तो क्लाउड में आपके मैसेज कोई भी पढ़ सकता है। ऐसे में आपको इस फीचर के जरूरत पड़ती है।
इस फीचर को शुरू करने के लिए आपको सेटिंग में जाना होगा, यहाँ आप चैट्स में जायेंगे और इसके बाद आपको चैट बैकअप पर जाना है, यहाँ आपको एक बेहतरीन फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप मिलने वाला है, इस ऑप्शन को आपको एनेबल कर देना है। इसके साथ साथ अगर आप एक स्ट्रोंग पासवर्ड भी लगा देते हैं आपके अलावा कोई भी आपके चैट हिस्ट्री तक नहीं पहुँच पायेगा।
यह फीचर भी एक दमदार फीचर, इसमें आप यह कंट्रोल कर सकते है कि आपके profile photo, last seen के अलावा online status को कौन से पायेगा। अगर आप चाहते हैं कि आपके जानकारी के अलावा इन्हें कोई न देख पाए तो आप इसे भी कंट्रोल कर सकते हैं। आइये जानते है कि इस फीचर के लिए आपको कहाँ जाना है और क्या करना है।
सबसे पहले सेटिंग्स में जाएँ, यहाँ आपको Privacy ऑप्शन मिलने वाला है। यहाँ कई ऑप्शन आपके पास हैं, जो आपको अपने अनुसार सही लगता है आप उस फीचर का चुनाव कर सकते हैं। यहाँ आपको एव्रीवन, माय कॉन्टेक्ट्स, माय कॉन्टेक्ट्स एक्स्पेक्ट के साथ साथ नोबडी का ऑप्शन मिलेगा।