1.5 टन के Split AC बिक रहे सस्ते में, 50-60% मिल रहा डिस्काउंट, बम्पर है ये ऑफर

HIGHLIGHTS

1.5 Ton Split AC Bumber Discount Offer: 50-60% डिस्काउंट बम्पर डिस्काउंट।

Flipkart Split AC पर इस समय दमदार डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।

गर्मियों की शुरुआत में ही Split AC खरीदने का यह सही मौका हो सकता है।

1.5 Ton Split AC Bumber Discount Offer: गर्मियाँ शुरू हो चुकी हैं, इस समय कूलर से लेकर पंखे और AC से लेकर पोर्टेबल एसी सब की खरीदारी बढ़ जाती है। जाहिर है आप भी अपने घर के लिए एक AC, Cooler या पंखा खरीदने की योजना बना रहे होंगे। अगर ऐसा है तो आपको आज हम Flipkart पर लगभग लगभग आधे से ज्यादा सस्ते दाम में मिलने वाले Split AC आदि की जानकारी देने वाले हैं। इस लिस्ट में जिन स्प्लीट AC को हमने शामिल किया है, उनपर लगभग लगभग 50-60% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इतने सस्ते में इस जमाने में AC मिलना आपके लिए मुश्किल ही है, ऐसे में आपको इसे गुड न्यूज के तौर पर देखना चाहिए। आइए अब इन एसी की सम्पूर्ण जानकारी और इनपर मिलने वाले बम्पर डिस्काउंट ऑफर की जानकारी लेते हैं।

Flipkart किन ब्रांडस के AC’s पर छूट दे रहा है?

Flipkart पर इस समय Summer Sale का आयोजन किया जा रहा है। सेल में Voltas, LG, Samsung, Blue Star, Haier, Daikin के अलावा Godrej जैसे प्रीमियम ब्रांडस के स्प्लीट एसी तगड़ी और बम्पर छूट मिल रहे हैं। अगर आप खरीदारी करना चाहते हैं तो इससे बेहतर मौका आपको मिल ही नहीं सकता है। इसी कारण आपको इस मौके को भुना लेना चाहिए।

पॉइंटविवरण
ऑफर1.5 टन के स्प्लिट एसी पर 50 से 60 प्रतिशत तक का बम्पर डिस्काउंट
प्लेटफॉर्मफ्लिपकार्ट पर समर सेल चल रही है
खरीदने का सही समयगर्मियों की शुरुआत में एसी खरीदने का बेहतरीन मौका
उपलब्ध प्रोडक्टस्प्लिट एसी, कूलर, पंखा और पोर्टेबल एसी
खास बातलगभग आधी कीमत में मिल रहे हैं प्रीमियम एसी

Samsung का 1.5 Ton वाला Split AC

अगर सबसे ज्यादा प्राइस में गिरावट की बात करें तो Samsung के 1.5 Ton वाले Split AC की कीमत औंधे मुंह गिरी है। अगर इसका लिस्टिंग प्राइस देखा जाए तो यह 78,290 रुपये के आसपास था, लेकिन इस समय आप इसे मात्र 33,990 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। इसका सीधा सा मतलब यह भी है कि इस एसी के प्राइस में 57% के आसपास की भारी गिरावट आई है। इस कीमत में कटौती और डिस्काउंट ऑफर को आपको मिस नहीं करना चाहिए।

Daikin 1.5 Ton Split AC

जिस Split AC का लिस्टिंग प्राइस अभी तक 53,830 रुपये के आसपास थी। अब ई-कॉमर्स साइट पर यह एसी केवल और केवल 34,490 रुपये के प्राइस में खरीदने के लिए मिल रहा है। इस एसी पर प्राइस कट को देखा जाए तो यह लगभग 36% तक का है। हालांकि, एसी पर मिलने वाले इस फ्लैट डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ आप ले सकते हैं। ऐसा करके आपको बेहद ही सस्ते में इस जाने माने एसी को खरीदने का मौका मिलने वाला है।

Voltas 1.5 Ton AC

Voltas का भी एक बेहतरीन 1.5 Ton वाला एसी आपको सेल में सस्ते में मिल रहा है। Flipkart की ओर से इस AC पर दमदार ऑफर दिया जा रहा है। डिस्काउंट को देखें तो जानकारी मिलती है कि यह 57,990 रुपये के प्राइस में सेल किया जा रहा था। हालांकि इसपर आपको इस समय भारी डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद यह 30,990 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है। देखा जा सकता है कि इस वाले एसी पर आपको 47% का डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि फ्लैट डिस्काउंट के अलावा आप बैंक ऑफर का लाभ भी ले सकते हैं।

ब्रांडक्षमतापुरानी कीमत (लिस्टिंग प्राइस)नई कीमतडिस्काउंट
Samsung1.5 टन78,290 रुपये33,990 रुपये57 प्रतिशत
Daikin1.5 टन53,830 रुपये34,490 रुपये36 प्रतिशत
Voltas1.5 टन57,990 रुपये30,990 रुपये47 प्रतिशत
Godrej1.5 टन42,300 रुपये28,490 रुपये33 प्रतिशत
LG1.5 टन75,190 रुपये35,990 रुपये52 प्रतिशत

Godrej 1.5 Ton Split AC

इस लिस्ट में अब हमने फ्लिपकार्ट सेल में मिल रहे एक और एसी को गोदरेज एसी के तौर पर शामिल किया है। जिस एसी को अभी तक किसी भी प्लेटफॉर्म पर 42,300 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता था, उसे आप इस समय बेहद ही सस्ते में यानि 30 हजार से भी कम प्राइस में खरीद सकते हैं। अगर आप असल प्राइस को देखते हैं तो यह एसी आपको 28,490 रुपये के आसपास के प्राइस में मिल रहा है। इसका मतलब है कि स्प्लीट एसी पर आपको 33% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप एक्सचेंज और बैंक ऑफर का इस्तेमाल भी फ्लैट डिस्काउंट के अलावा ले सकते हैं।

LG 1.5 Ton Split AC

LG का एसी भी इस समय सस्ते में खरीदने के लिए मिल जाने वाला है। Flipkart पर इस एसी पर भी बम्पर छूट मिल रही है। जहां इस एसी को काभी 75,190 रुपये के लिस्टिंग प्राइस में देखा जा सकता था, इस समय यह आपको केवल और केवल 35,990 रुपये के प्राइस में मिल जाने वाला है। इसका मतलब है कि आपको इसपर आधे से भी ज्यादा यानि 52% का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस ऑफर का लाभ आप अभी उठा सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आपको एक्सचेंज और बैंक ऑफर का लाभ लेना है तो वह भी आप ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar OTT Release Date: इस दिन ऑनलाइन गर्दा उड़ाने आ रहे Ranveer Singh.. कलेंडर में कर दें मार्क

नोट: आर्टिकल में नजर आ रही सभी इमेज काल्पनिक हैं!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :