Aadhaar Card: 14 जून से पहले नहीं कराया ये काम, तो हाथ से निकल जाएगा मौका, जानें क्या है माजरा

Updated on 04-Jun-2025
HIGHLIGHTS

UIDAI ने फ्री ऑनलाइन आधार अपडेट्स के लिए डेडलाइन को 14 जून, 2025 तक बढ़ा दिया था।

यह ऑफर केवल ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल के जरिए आधार अपडेशन करने वालों के लिए है।

UIDAI ने खास तौर से उन लोगों से आग्रह किया है जिन्होंने पिछले 10 साल से आधार अपडेट नहीं करवाया है।

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने लाखों आधार धारकों के लिए फ्री ऑनलाइन आधार अपडेट्स के लिए डेडलाइन को 14 जून, 2025 तक बढ़ा दिया था। इससे पहले यह डेडलाइन 14 दिसंबर, 2024 थी, लेकिन सरकार ने नागरिकों को एक भी रुपया खर्च किए बिना अपनी आधार डिटेल्स को अपडेट करने में मदद करने के लिए इस डेडलाइन को और 6 महीने बढ़ा दिया था। यह ऑफर केवल ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल के जरिए आधार अपडेशन करने वालों के लिए है।

इस बढ़ी हुई विंडो के तहत यूजर्स myAadhaar पोर्टल के जरिए अपनी प्रमुख डेमोग्राफिक डिटेल्स जैसे कि प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी (PoI) और प्रूफ ऑफ एड्रेस (PoA) को अपडेट कर सकते हैं, जो पूरी तरह से मुफ़्त है। हालांकि, 15 जून, 2025 से अगर आप इन बदलावों को ऑफलाइन करवाने के लिए आधार एनरोलमेंट सेंटर जाएंगे, तो वर्तमान ऑफलाइन शुल्क की तरह 50 रुपए का अपडेट शुल्क लागू होगा।

UIDAI ने खास तौर से उन लोगों से आग्रह किया है जिनका आधार कार्ड बने 10 साल से ज्यादा हो गए हैं लेकिन उन्होंने अब तक इस मौके का फायदा उठाते हुए अपनी जानकारी को अपडेट नहीं किया है। आधार डेटा को करेंट रखने से सरकारी सेवाओं और सब्सिडी, जो सटीक पहचान पर निर्भर करती हैं, प्राप्त करने में आने वाली बाधाओं से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल अवॉर्ड जीत चुकी है ये 8.5 रेटिंग वाली हिन्दी क्राइम सीरीज, आते ही OTT पर मचा दी थी सनसनी

आधार को ऑनलाइन अपडेट कैसे करें

  • पोर्टल पर जाएं: आधिकारिक myaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • OTP से लॉगिन करें: अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर प एक OTP भेजा जाएगा।
  • डॉक्युमेंट्स अपलोड करें: अपने PoI या PoA डॉक्युमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • रिक्वेस्ट सबमिट करें: अपलोड करने के बाद ऐप्लिकेशन सबमिट कर दें। प्राप्त हुआ 14 अंकों का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) सेव करके रख लें ताकि आप अपनी रिक्वेस्ट को ट्रैक कर सकें।

ऑनलाइन एड्रेस अपडेट कैसे करें

  • उसी पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • ‘Proceed to Update Address’ पर क्लिक करें।
  • अपना नया पता डालें और प्रूफ अपलोड करें।
  • रिक्वेस्ट सबमिट कर दें और अपना URN सेव कर लें।

सहमति के बाद आपका अपडेटेड आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधे वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। यह तरीका तेज़, सुविधाजनक और मुफ़्त है, लेकिन सिर्फ 14 जून, 2025 तक।

यह भी पढ़ें: IPL खत्म, फिर भी चल रहा Jio Unlimited Offer 2025, जानें कब तक मिलेगा फ्री JioHotstar और Home WiFi एक्सेस

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :