Smart TV Offers: Smart TV खरीदने वालों के लिए अभी बढ़िया मौका है. आप काफी कीमत पर स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं. आपको बता दें कि Flipkart पर TCL का 55-इंच QLED Smart TV शानदार डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है. TCL का यह 55-इंच वाला QLED Smart TV बड़ी स्क्रीन वाले टीवी खरीदने वालों के लिए एक बेहतरीन डील बन सकता है. पिछले साल लॉन्च हुआ यह मॉडल फीचर्स के मामले में काफी मजबूत है और अब इसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है.
Flipkart ने TCL के 55T6C मॉडल पर भारी छूट दी है, जिससे यह टीवी अपने लॉन्च प्राइस के मुकाबले काफी सस्ता मिल रहा है. इस पर लगभग 61% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 32,990 रुपये रह गई है. यानी कीमत आधी से भी ज्यादा कम हो गई है.
इसके अलावा, अगर आप इस टीवी को बैंक कार्ड या UPI के जरिए खरीदते हैं, तो आपको 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है. इस तरह कुल ऑफर के बाद यह टीवी करीब 31,990 रुपये में मिल रहा है. यह इस साइज और फीचर्स के हिसाब से काफी आकर्षक कीमत है.
यह TCL का 55-इंच QLED Smart TV 4K UHD (3840 x 2160) रेजोल्यूशन के साथ आता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है, जिससे मूवी और स्पोर्ट्स देखने का अनुभव स्मूद रहता है. टीवी में 350 निट्स की पीक ब्राइटनेस और बेजल-लेस डिजाइन मिलता है. यह इसे प्रीमियम लुक देता है.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें AiPQ Quad प्रोसेसर दिया गया है, जो 2GB RAM और 16GB स्टोरेज के साथ आता है. विजुअल क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें Dolby Vision, HDR10+, HLG और MEMC जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं, जिससे कंटेंट ज्यादा शार्प और क्लियर दिखता है.
साउंड के लिए इसमें ड्यूल स्पीकर सेटअप दिया गया है, जो कुल 24W आउटपुट देता है. इसके साथ Dolby Atmos और DTS Virtual:X का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे ऑडियो एक्सपीरियंस बेहतर हो जाता है.
कनेक्टिविटी के मामले में भी यह टीवी पीछे नहीं है. इसमें ड्यूल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth, LAN, AV IN, HDMI, USB और Optical पोर्ट जैसे सभी जरूरी ऑप्शन मिलते हैं, जिससे आप आसानी से अलग-अलग डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं.
Flipkart पर इस टीवी को 4.1 रेटिंग मिली हुई है और यूजर्स से इसे अच्छे रिव्यू भी मिले हैं. कुल मिलाकर, अगर आप बजट में एक बड़ा और फीचर-लोडेड स्मार्ट टीवी लेना चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.
यह भी पढ़ें: Android फोन खतरे में! नया मैलवेयर बना रहा टारगेट, ऐसे रहें सावधान