जनवरी 2026 में सोने की कीमतों ने भारत में अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छू लिया था। साल की शुरुआत में ही करीब 20 फीसदी की जोरदार तेजी देखने को मिली, जिससे गोल्ड निवेशकों के साथ-साथ ज्वेलरी खरीदने वालों की भी नजरें लगातार बाजार पर बनी रहीं। लेकिन यूनियन बजट के बाद इस तेजी की रफ्तार कुछ थमती नजर आई और सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई।
बीते रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman द्वारा बजट पेश किए जाने के बाद गोल्ड रेट में करीब 3 फीसदी की गिरावट देखी गई थी। वहीं अब गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को सोने की कीमतों में एक बार फिर कमजोरी नजर आई है। बुधवार की बढ़त को पीछे छोड़ते हुए आज सभी कैरेट में गोल्ड सस्ता हुआ है, जिससे बाजार में सतर्कता का माहौल बना हुआ है।
आज के रेट की बात करें तो निवेश के लिहाज से सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला 24 कैरेट सोना कमजोर होकर 502 रुपये की गिरावट के साथ 15,442 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है। वहीं गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट गोल्ड भी 460 सस्ता होकर 14,155 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
कम शुद्धता वाले सोने में भी गिरावट का ट्रेंड देखने को मिला। 18 कैरेट गोल्ड, जिसे हल्के और किफायती ज्वेलरी के लिए पसंद किया जाता है, आज 376 रुपये टूटकर 11,582 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया। कुल मिलाकर बजट के बाद सोने की कीमतों में जो उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, उसने निवेशकों को फिलहाल इंतजार और सतर्कता की रणनीति अपनाने पर मजबूर कर दिया है।
यह भी पढ़ें: 5 फरवरी 2026 का सोने-चांदी का भाव: लगातार तीसरे दिन उछाल, फिर चढ़ते जा रहे सोने-चांदी के दाम, देखें ताज़ा रेट