skoar college cup delhi edition valorant grand finale team rektt lifts the winning trophy
Times Network और Digit द्वारा प्रस्तुत SKOAR! College Cup Delhi Edition के Valorant ग्रैंड फिनाले में Team Rektt ने शानदार जीत दर्ज की. Bennett University में खेले गए हाई प्रेशर बेस्ट ऑफ 5 मुकाबले में Rektt ने होम टीम Godsify को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की.
आपको बता दें कि टीम ने 15 लाख रुपये की प्राइज मनी भी जीती. विजेता टीम के Psycho को 57 किल्स के साथ MVP घोषित किया गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम के फैन्स और दर्शकों की सांसें थम गईं. हाई-एनर्जी से भरपूर टीमें का खेल देखते ही बना.
मैच से पहले दोनों टीमों के बीच आत्मविश्वास भरी बातचीत देखने को मिली थी, लेकिन जैसे ही मुकाबला शुरू हुआ, यह एक टैक्टिकल जंग में बदल गया. अलग-अलग मैप पर मोमेंटम बदलता रहा और हर राउंड में तनाव साफ नजर आया. तेज साइट एग्जीक्यूशन और क्लच रीटेक ने मुकाबले को खिताबी स्तर का बना दिया.
फाइनल राउंड खत्म होते ही जैसे ही GG कॉल आई, पूरा एरीना तालियों और नारों से गूंज उठा. यह दो दिनों के हाई लेवल कॉलेज ईस्पोर्ट्स एक्शन का यादगार अंत था.
फिनाले में दोनों टीमों को जबरदस्त समर्थन मिला. Bennett University के अंदर दर्शक दो हिस्सों में बंटे नजर आए. एक ओर Godsify के समर्थन में लगातार नारे लग रहे थे, तो दूसरी ओर Rektt के फैंस हर राउंड जीत पर जश्न मना रहे थे. अंत में Rektt के समर्थक एरीना में जीत का जश्न मनाते दिखे.
Rektt ने शुरुआत से ही नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया. बेस्ट ऑफ 5 सीरीज के पहले दो मैच जीतकर टीम ने ट्रॉफी की ओर मजबूत कदम बढ़ाया.
पहले मैच की जीत का आत्मविश्वास दूसरे गेम में साफ दिखा. Rektt ने शुरुआती बढ़त बना ली, जबकि Godsify लय पकड़ने के लिए संघर्ष करती रही. हालांकि Godsify ने वापसी की कोशिश की और कुछ अहम राउंड जीते, लेकिन Rektt ने मुकाबले को 13-4 से खत्म कर दिया. सीरीज में 2-0 की बढ़त के साथ Rektt को खिताब के लिए सिर्फ एक और मैप की जरूरत थी.
तीसरे मैच में दोनों टीमों ने पूरी ताकत झोंक दी. शुरुआती स्कोर 4-4 की बराबरी पर था. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, Rektt ने बढ़त बना ली और आखिरकार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया.
Valorant फिनाले के साथ भारत के सबसे बड़े कॉलेज ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट SKOAR! College Cup Delhi Edition का समापन हुआ. पहले दिन 16 BGMI टीमों ने LAN मुकाबले में हिस्सा लिया था, जहां W2R ने लगातार प्रदर्शन के दम पर चैंपियनशिप जीती थी.
दूसरे दिन फोकस Valorant की टैक्टिकल गहराई पर रहा, जहां दो सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली. कुल 30 लाख रुपये के प्राइज पूल के साथ यह टूर्नामेंट दिखाता है कि कॉलेज ईस्पोर्ट्स अब कितना संगठित और गंभीर हो चुका है. प्रोफेशनल स्टेज सेटअप, लाइव कास्टिंग और भरी हुई दर्शक दीर्घा ने खिलाड़ियों को लगभग प्रो स्तर का अनुभव दिया.
जब Team Rektt ने कंफेटी की बारिश के बीच ट्रॉफी उठाई, तब साफ हो गया कि SKOAR! College Cup अब केवल कैंपस टूर्नामेंट नहीं रहा. यह भारतीय ईस्पोर्ट्स के अगले सितारों के लिए एक मजबूत मंच बन चुका है.
यह भी पढ़ें: Google Pixel 10a vs Apple iPhone 16: 2026 में कौन सा फोन है आपके लिए बेस्ट? जानें हर फीचर की बारीकी