Samsung Galaxy Ring
सैमसंग ने हाल ही में कुछ ही बाजारों के लिए अनपैक्ड इवेंट में कंपनी की बहुप्रतीक्षित गैलेक्सी रिंग को लॉन्च किया था। सैमसंग की गैलेक्सी रिंग सिर्फ़ स्मार्ट डिवाइस नहीं है; इसे आपके व्यक्तिगत स्वास्थ्य साथी के रूप में डिज़ाइन किया गया है।
यह बेहद ही स्लीक है, इसमें वियरेबल तकनीक के साथ साथ हाई-एंड स्वास्थ्य ट्रैकिंग फीचर भी मिलते हैं। 10ATM वाटर रेजिस्टेंस और टाइटेनियम ग्रेड 5 फ़िनिश के साथ, गैलेक्सी रिंग का स्लीक लुक किसी भी वातावरण का सामना आसानी से कर सकती है। ऐसा भी कह सकते है कि इसे किसी भी वातावरण में सरवाइव करने के लिए डिजाइन किया गया है।
नया सैमसंग गैलेक्सी रिंग वर्तमान में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, लेकिन इसे आप केवल छह देशों में ही खरीद सकेंगे। यह सीमित उपलब्धता संभवतः स्मार्टफोन की तुलना में रिंग के अधिक विशिष्ट डिवाइस होने की ओर इशारा कर रही है। हालाँकि, इन देशों के बाहर भी लोग इसे खरीदने के लिए उत्सुक हैं।
अगर आप सोच रहे हैं कि Galaxy Ring आपको किस जगह पर बेहद ही सस्ते में मिलने वाली है, तो आप सही जगह पर आ पहुंचे हैं। यहाँ हम आपको बताने वाले है कि आखिर किस देश में Galaxy Ring किस कीमत में मिलने वाली है।
विभिन्न देशों में सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर की जाँच करने के बाद, एंड्रॉइड अथॉरिटी की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि गैलेक्सी रिंग को केवल छह देशों में ही प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। नीचे हमने इसलिए एक लिस्ट भी तैयार की है, जिसमें आपको बड़ी आसानी से यह पता चल जाने वाला है कि आखिर किस देश में यह रिंग किस कीमत में मिलने वाली है।
अमेरिकी डॉलर के हिसाब से, सैमसंग गैलेक्सी रिंग दक्षिण कोरिया में सबसे सस्ते दाम में मिलने वाली है। इस रिंग की कीमत यहाँ 499,400 कोरियाई वॉन है, जो कि लगभग 360 डॉलर के आसपास बैठती है। यह अमेरिकी कीमत से लगभग 40 डॉलर कम कीमत है। सैमसंग इस देश में इसे सस्ते में इसलिए भी सेल कर रही है, क्योंकि सैमसंग भी साउथ कोरिया से ही आती है।
अंगूठी खरीदने के लिए अमेरिका दूसरा सबसे सस्ता स्थान है, लेकिन ध्यान रखें कि अमेरिकी कीमत में सेल्स टैक्स शामिल नहीं है। अमेरिकी निवासियों को टैक्स और शिपिंग के साथ Galaxy Ring लगभग 440 डॉलर या 450 डॉलर के आसपास की कीमत में मिल जाने वाली है।
यूनाइटेड किंगडम में गैलेक्सी रिंग सबसे महंगी है, यहाँ इस देश में इसकी कीमत 515 डॉलर है। वहीं, जर्मनी और फ्रांस में गैलेक्सी रिंग की कीमत 489 डॉलर के आसपास है।