गर्मियों में AC खरीदते समय लोग आमतौर पर सिर्फ टन, स्टार रेटिंग और कीमत आदि को देखते हैं। हालांकि, कुछ सबसे जरूरी चीज भूल जाते हैं। आप जरूर भूल जाएँ लेकिन कंपनी अपने एसी को सबसे खास और सबसे बेहतर बनाने के प्रयास में लगी रहती है। ऐसा ही कुछ सैमसंग ने भी किया है, असल में, इस समय AC सिर्फ ठंडी हवा देने वाली मशीन नहीं रहे हैं। नए AC इतने स्मार्ट हो गए हैं कि वे खुद समझ लेते हैं कि कमरे में कितनी गर्मी है, कितने लोग बैठे हैं और कितनी कूलिंग की जरूरत है। Samsung की Bespoke AI AC सीरीज इसी सोच को आगे बढ़ा रही है, ऐसा भी कह सकते हैं कि इसी समस्या के हल के लिए निर्मित की गई है। इसमें AI के जरिए कूलिंग अपने आप कंट्रोल होती है, जिससे आराम भी मिलता है और बिजली की बचत भी होती है।
Samsung के Bespoke AI AC में AI Auto Cooling, AI Energy Mode और Digital Inverter Technology जैसे फीचर्स मिलते हैं, ये फीचर्स इस समय जरूरत बन गए हैं। ये AC आपके इस्तेमाल के पैटर्न और कमरे के तापमान को समझकर खुद ही कूलिंग को कम-ज्यादा करते रहते हैं। इसका यह भी मतलब है कि अब आपको कूलिंग घटाने बढ़ाने की कोई जरूरत नहीं है। यानि अगर आपने एक बार एसी को ऑन कर दिया है तो आपको इसके बाद बार बार रीमोट के इस्तेमाल की कोई जरूरत नहीं है।
अगर 1.5 टन वाले AC की बात करें तो Samsung Bespoke AI 1.5 Ton Inverter AC मिड-साइज कमरे के लिए अच्छा ऑप्शन माना जा रहा है। यह AC कमरे के तापमान के हिसाब से खुद को एडजस्ट करता है और जरूरत के अनुसार कूलिंग भी प्रदान करता है, जैसा कि मैंने आपको ऊपर भी बताया है कि एक बार ऑन करने के बाद आपको बाद बाद रिमोट से सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं होती। जो लोग ऐसा AC चाहते हैं जो परफॉर्मेंस और बिजली बचत दोनों को एक साथ कर दे तो सैमसंग का ये वाला एसी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
अगर Samsung का Bespoke AI WindFree 1.5 Ton 5 Star AC देखा जाए तो यह उन लोगों के लिए बेस्ट ही, जिनको बड़ी तेज हवा पसंद है। WindFree टेक्नोलॉजी में ठंडी हवा सीधे नहीं लगती, बल्कि छोटे-छोटे होल्स के जरिए पूरे कमरे में धीरे-धीरे फैलती है। इससे कमरे में ठंडक भी रहती है। यह AC खास तौर पर उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जो एसी को लंबे समय के लिए चलाना चाहते हैं लेकिन इसके साथ यह भी चाहते हैं कि उनका बिजली का बिल भी कम ही रहे।
अगर आपका कमरा बड़ा है या लिविंग रूम/हॉल के लिए आपको एक AC की जरूरत है, तो Samsung Bespoke AI WindFree 2 Ton AC आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इसमें बड़ी कूलिंग कैपेसिटी मिलती है और यह बड़े एरिया में भी बराबर ठंडक बनाए रख सकता है। इसमें भी AI कूलिंग और इन्वर्टर टेक्नोलॉजी सपोर्ट मौजूद है, जिससे बड़ी जगह में भी बिजली की खपत कम होती है।
यह भी पढ़ें: Panchayat Season 5 इसी साल होगा रिलीज, जानें कहानी से लेकर कास्ट और स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स