भारत के पॉपुलर ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioSaavn ने अपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन JioSaavn Pro पर लिमिटेड टाइम ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत यूज़र्स पहले दो महीने सिर्फ 9 रुपये प्रति माह में प्रीमियम सर्विस का मज़ा ले सकते हैं। इसके बाद सब्सक्रिप्शन का सामान्य रेट 89 रुपये प्रति माह लागू होगा।
JioSaavn का यह ऑफर भारत के बढ़ते डिजिटल म्यूजिक सुनने वालों तक बेहतर और किफायती कंटेंट पहुंचाने के उद्देश्य से लाया गया है। फिलहाल इस प्लेटफॉर्म के 100 मिलियन (10 करोड़) से अधिक मंथली एक्टिव यूज़र्स हैं, जो भारतीय और इंटरनेशनल गानों की बड़ी कैटलॉग का आनंद उठाते हैं।
JioSaavn Pro सब्सक्रिप्शन ऑफर की डिटेल्स
- नॉर्मल प्राइस: 89 रूपए प्रति माह
- लिमिटेड टाइम ऑफर: पहले 2 महीने 9 रुपये प्रति माह
Jio का 9वीं सालगिरह ऑफर
- 349 मासिक रिचार्ज पैक के साथ 1 महीने का JioSaavn Pro फ्री
इस सब्सक्रिप्शन के तहत यूज़र्स को मिलेंगे ये प्रीमियम फीचर्स:
- Ad-Free Streaming – बिना ऐड्स के गानों का आनंद।
- Unlimited JioTunes – अपने पसंदीदा गाने को कॉलर ट्यून सेट करने की सुविधा।
- Unlimited Downloads – ऑफलाइन गाने सुनने का ऑप्शन।
- Unlimited Skips – जितनी बार चाहें गाना स्किप करने की सुविधा।
- High-Quality Audio – बेहतर साउंड क्वालिटी।
- Exclusive Content – एक्सक्लूसिव गानों और एल्बम्स का एक्सेस।
- Personalised Recommendations – आपकी पसंद के हिसाब से गाने की सलाह।
कई सब्सक्रिप्शन प्लान्स का ऑप्शन
JioSaavn Pro कई तरह के प्लान्स ऑफर करता है, जिससे यूज़र्स अपनी जरूरत के हिसाब से सब्सक्रिप्शन चुन सकते हैं:
- Individual Plan – सिंगल यूज़र के लिए
- Duo Plan – दो लोगों के लिए
- Family Plan – पूरे परिवार के लिए
- Student Plan – छात्रों के लिए किफायती ऑप्शन
JioSaavn की पहुंच और भाषाएं
- 100 मिलियन+ मंथली एक्टिव यूज़र्स
- 100 मिलियन+ गानों की कैटलॉग
- 15 से ज्यादा भाषाओं में गाने
JioSaavn की पहुंच सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे कस्बों और टियर-2, टियर-3 शहरों तक फैली हुई है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 FE की कीमत लीक! Samsung Galaxy S24 FE जितने प्राइस में हो सकता है लॉन्च, देखें फोनके टॉप फीचर और स्पेक्स