T20 वर्ल्ड कप के बीच Jio का धमाका! एक महीने का रिचार्ज एकदम फ्री, सुपरफास्ट इंटरनेट पर देखें क्रिकेट, ऐसे लें फायदा

Updated on 19-Feb-2026

ICC Men’s T20 वर्ल्ड कप के बीच Reliance Jio ने अपने ब्रॉडबैंड और एंटरटेनमेंट ग्राहकों के लिए नया लिमिटेड पीरियड JioHome Cricket Offer पेश किया है. यह ऑफर खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो घर पर हाई स्पीड इंटरनेट के साथ लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग का फायदा लेना चाहते हैं. इस पैकेज में ब्रॉडबैंड, टीवी और OTT बेनिफिट्स को एक ही सब्सक्रिप्शन के तहत जोड़ा गया है.

JioHome Cricket Offer की कीमत और फायदे

रिपोर्ट के मुताबिक, JioHome Cricket Offer Power Play Pass के जरिए उपलब्ध है, जिसकी कीमत 99 रुपये रखी गई है. इसे यूजर Jio की आधिकारिक वेबसाइट या MyJio ऐप के माध्यम से खरीद सकते हैं. पास एक्टिवेट करने के बाद ग्राहक अपने पहले रिचार्ज पर एक महीने का फ्री JioHome ब्रॉडबैंड लाभ पा सकते हैं, जिसकी वैल्यू अधिकतम 707 रुपये तक बताई गई है.

इसके अलावा यूजर्स को कुल 750 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा. यह कैशबैक पांच वाउचर के रूप में दिया जाएगा, जिनमें प्रत्येक की कीमत 150 रुपये होगी. इन वाउचर को बाद के रिचार्ज पर रिडीम किया जा सकता है. कंपनी के अनुसार इस पास के कुल फायदे 1,457 रुपये तक के हो सकते हैं.

4K स्ट्रीमिंग और मल्टी कैमरा फीचर

इस ऑफर के तहत सब्सक्राइबर 30Mbps तक की स्पीड के साथ ICC Men’s T20 World Cup की 4K स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं. चुनिंदा मैचों के लिए मल्टी कैमरा व्यूइंग फीचर भी उपलब्ध रहेगा, जिससे दर्शक अलग अलग एंगल से मैच देख सकेंगे.

यूजर्स JioHotstar के जरिए सपोर्टेड स्मार्ट टीवी पर लाइव मैच देख सकते हैं या Jio के 4K सेट टॉप बॉक्स के माध्यम से भी स्ट्रीमिंग कर सकते हैं. इसके साथ ही प्लान में 1,000 से अधिक लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस भी शामिल है.

20 से ज्यादा OTT ऐप्स का एक्सेस

JioHome Cricket Offer में 20 से ज्यादा OTT ऐप्स का एक्सेस भी दिया जा रहा है. इनमें SonyLIV, JioHotstar, ZEE5, SunNXT सहित अन्य प्लेटफॉर्म शामिल हैं. हालांकि OTT ऐप्स की उपलब्धता यूजर के सब्सक्रिप्शन टियर पर निर्भर करेगी.

सीमित समय के लिए वैध

यह ऑफर फरवरी महीने के लिए सीमित समय तक वैध है. Power Play Pass खरीदने के बाद पहला क्वालिफाइंग रिचार्ज करने पर ही एक महीने का फ्री बेनिफिट मिलेगा. कंपनी के अनुसार नए और मौजूदा दोनों JioHome ग्राहक इस प्रमोशन का फायदा उठा सकते हैं, हालांकि कुछ पात्रता शर्तें लागू होंगी. इच्छुक यूजर इस ऑफर की विस्तृत शर्तें और एक्टिवेशन स्टेप्स Jio की आधिकारिक वेबसाइट या MyJio ऐप पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग को लेकर चल रहा WhatsApp पर बड़ा स्कैम, एक गलती से मिनटों में खाली हो जाएगा अकाउंट, सरकार का अलर्ट

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :