राइड प्रोवाइड करने वाला प्लेटफॉर्म Rapido ने भारत में अपना नया फूड डिलीवरी ऐप ‘Ownly’ लॉन्च कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक जीरो-कमीशन प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों को ऑफलाइन मार्केट जैसी कीमतों पर खाना उपलब्ध कराना है. इसमें चावल और अंडे जैसे आइटम्स 100 रुपये से कम कीमत में मिलेंगे.
जैसा की ऊपर बताया गया है Ownly फिलहाल बेंगलुरु के कुछ इलाकों में उफलब्ध है. अभी यह Byrasandra, Tavarekere, Madiwala (BTM Layout) और Hosur Sarjapura Road (HSR Layout) में उपलब्ध है. दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में इसे एक्सेस करने पर “Location is outside our service area” मैसेज दिखाई देता है.
इस लॉन्च के साथ Rapido सीधा मुकाबला Swiggy और Zomato से करेगा, जो भारत के सबसे बड़े फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म हैं. हालांकि, यह एक ऐसा मार्केट है जहां पहले भी कई कंपनियों ने कोशिश की है, लेकिन डुओपॉली तोड़ने में सफल नहीं हो पाईं.
ध्यान देने वाली बात है कि Coca-Cola समर्थित Thrive पहले 80 शहरों में ऑपरेट करता था, लेकिन दिसंबर 2024 में “बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों” के कारण भारत में अपने ऑपरेशन्स बंद कर दिए.
यह भी पढ़ें: Realme, Oppo और OnePlus यूजर्स आज ही ऑन कर लें ये दो सेटिंग, चोरों की आ जाएगी शामत, खुद लौटा जाएगा फोन!