अगर आप भी उन लाखों Airtel यूजर्स में से हैं, जिन्होंने 17,000 रुपये वाला Perplexity Pro AI का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में पाया है तो आपके लिए एक और बड़ी खुशखबरी है. Perplexity ने अब अपने सभी प्रो सब्सक्राइबर्स के लिए अपना नया और एक्सक्लूसिव ‘Comet AI ब्राउजर’ भी बिना किसी वेटलिस्ट के उपलब्ध करा दिया है.
इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि यह ऑफर उन भारतीय यूजर्स के लिए भी है जिन्हें यह सब्सक्रिप्शन Airtel से फ्री में मिला है. आइए जानते हैं कि यह नया AI ब्राउजर क्या है और आप इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं. यूजर्स अब Windows सिस्टम पर Comet ब्राउजर ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. इसका Android वर्जन भी जल्द ही आने वाला है.
आपको बता दें कि Perplexity Pro AI चैटबॉट का पेड वर्जन है जो मार्केट में ChatGPT Plus, Gemini AI Pro और अन्य पेड मॉडल्स को टक्कर देता है. भारत में Airtel सब्सक्राइबर्स को अपने वाई-फाई, मोबाइल प्लान्स और DTH प्लान्स के साथ मुफ्त Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन मिला है. यह उन्हें 12 महीनों के लिए 17,000 रुपये के फीचर्स का उपयोग करने की अनुमति देता है.
Comet AI ब्राउजर Perplexity का अपना AI-पावर्ड ब्राउजर है, जो आपके ब्राउजिंग एक्सपीरियंस को और भी स्मार्ट बना देता है. इस साल की शुरुआत में जब इसे लॉन्च किया गया था तो इसे इस्तेमाल करने के लिए एक लंबी वेटलिस्ट थी. लेकिन अब, कंपनी ने भारत में अपने सभी प्रो यूजर्स के लिए इस वेटलिस्ट को हटा दिया है.
अब सबसे जरूरी सवाल क्या यह Airtel से फ्री में मिले प्रो प्लान वालों के लिए भी है? तो इसका जवाब है, हां! हमने Perplexity से इस बारे में पूछा, और कंपनी ने हमें बताया, “Comet अब भारत में सभी प्रो सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है. इसके लिए कोई वेटलिस्ट जरूरी नहीं है – चाहे उन्होंने सीधे Perplexity Pro की सदस्यता ली हो या Airtel सब्सक्रिप्शन के माध्यम से.” यह भारत को उन पहले मार्केट्स में से एक बनाता है जहां फ्री ऑफर वाले सब्सक्राइबर्स को भी यह एक्सक्लूसिव ब्राउजर मिल रहा है.
Comet ब्राउजर की सबसे बड़ी खासियत है इसके यूजर इंटरफेस में बना ‘Comet असिस्टेंट’. यह आपके लिए एक पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम करता है. आप किसी भी वेब पेज के बारे में इससे सवाल पूछ सकते हैं, और यह असिस्टेंट आपके खुले हुए टैब्स और आपकी ब्राउजिंग हिस्ट्री के आधार पर जवाब देगा.
इस ब्राउजर का फ्री एक्सेस पाने के लिए आपको बस दो काम करने हैं:
एयरटेल ने कहा कि ऑफर को 17 जुलाई, 2025 और 17 जनवरी, 2026 के बीच रिडीम किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: e-Aadhaar App: जन्मतिथि से लेकर पता और फोन नंबर में फौरन होगा बदलाव, नहीं लगाने होंगे चक्कर, ये है आधार का सुपर ऐप