जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बेहद ज्यादा बढ़ गया है, ऐसा बताया जा रहा है कि इस हमले में लगभग लगभग 26 बेकसूर लोगों की जान चली गई है, इसमें एक नेपाली पर्यटक भी था। इस हमले के बाद से भारत गुस्से में आ चुका है और पाकिस्तान को इसका जिम्मेदार मान रहा है, हालांकि पाकिस्तान की ओर से इस हमले में शामिल होने को लेकर अपना पल्ला झाड़ लिया है। अब भारत इस मसले को लेकर ज्यादा गंभीरता से काम कर रहा है। खबरें आ रही है कि दिल्ली स्थिक पाकिस्तानी कॉंसूलेट से भी भारतीय सुरक्षा हटा ली गई है। और बढ़ गया है। जाहिर है कि भारत, पाकिस्तान के साथ अपने कूटनीतिक संबंधों को कम कर रहा है। भारत में एक बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तानी सरकार के X Account को भी देश में ब्लॉक कर दिया है।
यह भी पढ़ें: ये 5 किफायती पोर्टेबल एसी और कूलर हैं चुभती गर्मी से राहत का सस्ता तरीका, 800 रुपए से भी कम है दाम!
भारत में पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट (@GovtofPakistan) को ब्लॉक कर दिया है। अगर आप इस अकाउंट को देखने जाते हैं तो आपको एक मैसेज नजर आ रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं। इसका मतलब है कि अब भारत में इस अकाउंट से आने वाले किसी भी ट्वीट को पढ़ा या देखा नहीं जा सकता है। यहाँ आपको यह भी बता देते है कि 2022 से ही यह अकाउंट निरंतर इंडिया में ब्लॉक होता रहा है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इसे सरकार की ओर से उठाया गया एक बड़ा कदम कह सकते हैं। इसके अलावा भी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। आइए इन्हें भी संक्षेप में देख लेते हैं।
असल में, Economic Times की एक रिपोर्ट के अनुसार, Cabinet Committee on Security (CCS) द्वारा बुलाई गई एक आपातकाल मीटिंग में यह निर्णय लिया गया था। इसके बाद हुई मीडिया ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिश्री ने कुछ बड़े कदम उठाने की भी जानकारी दी है।
भारत ने पाकिस्तान के साथ 1960 के सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया है और पाकिस्तान के सैन्य अटैचियों को निष्कासित कर दिया है। इसके अलावा, भारत ने पाकिस्तान के नागरिकों के लिए जारी किये गए सभी वीजा भी रद्द कर दिए हैं। इसके अलावा दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (SAARC) वीजा छूट योजना को भी निलंबित कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Edge का प्राइस लॉन्च से पहले लीक, डिटेल्स जानकार हैरान हो जाएंगे