ChatGPT GPT-5 free for all users
अगर आप ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ चुकी है, असल में OpenAI ने आज अपने पॉपुलर एआई टूल के नए वर्जन यानी GPT-5 को लॉन्च कर दिया है, इसके अलावा सबसे अच्छी बात यह है कि यह सभी यूजर्स के लिए फ्री है. इसका मतलब है कि आप इसे बिना कोई खर्च किये निशुल्क इस्तेमाल कर सकते हैं.
GPT-5 को लेकर सबसे अच्छी बात जो सामने आ रही है, वह यह है कि यह अब तक का सबसे स्मार्ट, फ़ास्ट और भरोसेमंद वर्जन माना जा रहा है। इसे अगर दूसरे शब्दों में या आसानी भाषा में कहा जाये ऐसा कहा जा सकता है कि अब आप अपने फोन में एक या अपनी जेब में एक पीएचडी होल्डर के तौर पर एक दोस्त को लेकर चल रहे हैं, जो आपकी किसी भी बात का सटीक और बड़ी ही समझदारी से जवाब देने वाला है.
OpenAI का कहना है कि GPT-5 को कुछ इस तरह से निर्मित या तैयार किया है कि जब भी आप इससे कुछ पूछते हैं तो आपको सबसे बेस्ट जवाब ही मिले, इसे कुछ इस तरह से भी डिजाईन किया गया है कि बिना किसी तकनीकी सेटिंग के आपको हर एक बार एक बेहतर जवाब प्राप्त हो.
नए GPT-5 के साथ आपको बार बार एक अलग मॉडल को चुनने या सवाल को बार बार पूछने की जरूरत नहीं है, इस बार आपको बस अपना सवाल पूछना है और जवाब आपके सामने होने वाला है.
GPT-5 में OpenAI ने कुछ मज़ेदार और काम के अपडेट्स भी ऐड किये हैं, जिनके बारे में नीचे चर्चा होने वाली है.
चैट का कलर बदला जा सकता है: अब आप अपनी चैट का कलर भी चेंज कर सकते हैं और अपनी पसंद के कलर का चुनाव करके चैटिंग का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा कुछ एक्सक्लूसिव कलर पेड भी यूजर्स के लिए होने वाले हैं.
Cynic, Robot, Listener और Nerd, आप इन मोड्स को भी इस्तेमाल कर सकते हैं और इस टूल को इस्तेमाल करने के अपने अनुभव को एक अलग ही लेवल पर ले सकते हैं.
अब ChatGPT में आप अपना Gmail, Google Calendar और Contacts कनेक्ट कर सकते हैं। हालाँकि, सबसे अच्छी बात यह है कि अब यह खुद ही समझ लेने वाला है कि आपको कौन सी जानकारी देनी जरुरी है और किस जानकारी को आपको न भी बताया जाये तो काम चल जाने वाला है. ये सुविधा सबसे पहले Pro यूज़र्स को ही कंपनी की और से दी जा रही थी, लेकिन अब इसे धीरे धीरे सभी के लिए लाया जा रहा है.
ChatGPT का Voice Feature अब ज़्यादा बेहतर ढंग से आपकी बात समझ सकता है, इतना ही नहीं आप इसके बोलने के स्टाइल को भी चेंज कर सकते हैं. इसे आप कभी प्रोफेशनल कर सकते हैं तो कभी आप इसे कुछ ज्यादा ही फ्रेंडली भी बना सकते हैं. ये फीचर अब फ्री यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध होगा.
साथ ही, Standard Voice Mode को हटाकर अब सभी को एक नया Unified Voice Mode मिलेगा, ताकि अनुभव एक जैसा और शानदार हो सके.
ChatGPT इस नए अपडेट के बाद या ऐसा भी कह सकते है कि नया वर्जन अब सिर्फ एक एआई चैटबॉट नहीं रह गया, इसे आप अपना पर्सनल कोच, डिजिटल फ्रेंड या स्मार्ट असिस्टेंट भी मान सकते हैं. ऐसा भी कह सकते है कि पहले के मुकाबले ChatGPT अब कुछ ज्यादा पावरफुल और ज्यादा काम का बन चुका है.
यह भी पढ़ें: सस्ते लेकिन हटके! मात्र 1000 रुपए के अंदर आते हैं ये 3 मोबाइल फोन, बेसिक जरूरतों में हैं मास्टर