Meta ने Oakley और EssilorLuxottica के साथ मिलकर डेवलप किए गए अपने नए स्मार्ट ग्लासेज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिए हैं. Oakley Meta Vanguard और Ray-Ban Meta Gen 2 अब Amazon और Flipkart पर खरीदे जा सकते हैं.
जहां Ray-Ban Meta Gen 2 पिछले मॉडल का अपग्रेड है, वहीं Oakley Meta Vanguard खास तौर पर आउटडोर एक्टिविटी और एथलीट्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. दोनों स्मार्ट ग्लासेज में Meta AI इंटीग्रेशन दिया गया है, जिससे यूजर्स कॉल कर सकते हैं या “Hey Meta AI” के जरिए वॉइस कमांड दे सकते हैं.
Oakley Meta Vanguard की शुरुआती कीमत 52,300 रुपये है. यह चार वेरिएंट में उपलब्ध है.
Ray-Ban Meta Gen 2 की शुरुआती कीमत 39,900 रुपये है. यह Headliner, Skyler और Wayfarer स्टाइल में आता है. इसमें Shiny Cosmic Blue, Shiny Mystic Violet और Shiny Asteroid Grey जैसे सीजनल कलर ऑप्शन दिए गए हैं. दोनों मॉडल आज से Amazon और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं.
Oakley Meta Vanguard को परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड स्मार्ट ग्लास के रूप में पेश किया गया है. इसका डिजाइन Oakley के सिग्नेचर रैपअराउंड फ्रेम से प्रेरित है.
वीडियो रिकॉर्डिंग विकल्प:
ग्लास में ओपन-ईयर स्पीकर्स, पांच माइक्रोफोन सिस्टम, कैमरा के लिए खास Action बटन और एक कस्टमाइजेबल सेकेंडरी बटन दिया गया है.
Meta ने Garmin के साथ साझेदारी की है, जिससे यूजर संगत स्मार्टवॉच के जरिए वॉइस कमांड से हेल्थ और फिटनेस डेटा देख सकते हैं.
Ray-Ban Meta Gen 2 का डिजाइन पिछले Wayfarer मॉडल जैसा ही है. इसमें 12 मेगापिक्सल कैमरा का कैमरा दिया गया है. फ्रेम में LED इंडिकेटर लगा हुआ है. फोटो रेजोल्यूशन 3,024 x 4,032 पिक्सल का है जबकि वीडियो रिकॉर्डिंग 3K @ 30fps पर संभव है.
Meta ने भविष्य के सॉफ्टवेयर अपडेट में स्लो-मोशन और हाइपरलैप्स मोड जोड़ने का वादा किया है. इसमें ओपन-ईयर स्पीकर्स और बेहतर कॉल क्वालिटी के लिए ऑप्टिमाइज्ड पांच माइक्रोफोन सिस्टम दिया गया है.
बैटरी लाइफ
कंपनी का दावा है कि एक चार्ज पर 8 घंटे तक साथ निभाते हैं जबकि चार्जिंग केस से अतिरिक्त 48 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है. अच्छी बात है कि “Hey Meta AI” वॉइस कमांड के जरिए यूजर्स हैंड्स-फ्री कंट्रोल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26, S26+ और Ultra की भारत में कितनी है कीमत? खरीदने से पहले जान लीजिए एक-एक डिटेल्स