UPI ATM
मशहूर जापानी कंपनी Hitachi की एक सहायक Hitachi Payment Services ने नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ सहयोग करके भारत के पहले UPI ATM का अनावरण किया है। भारत में पहली बार इस UPI-एक्सक्लूसिव व्हाइट लेबल ATM को पेश किया गया है जिसकी पहुँच देश में कई अलग-अलग स्थानों पर है। यह फिजिकल कार्ड्स की जरूरत को खत्म करता है जिससे ग्राहकों की सुरक्षा भी बढ़ती है।
NPCI इस इनोवेशन की सराहना करता है क्योंकि यह फिजिकल कार्ड के बिना ही तेजी से नकद प्राप्त करने का एक शानदार उपाय है, खासकर दूरदराज के क्षेत्रों में।
यह भी पढ़ें: 30 जनवरी को भारत में आ रहा 16GB रैम और 6000mAh बैटरी वाला बेहद सस्ता फोन, देखें फीचर्स
क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जरूरत को खत्म करता है: इसका एक खास फीचर यह है कि यह फिजिकल डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जरूरत को खत्म करता है। यूजर्स बिना कार्ड की जरूरत के बिना किसी बाधा के आसानी से लेनदेन कर सकते हैं।
इंटरपोलेबल सिस्टम: UPI ATM को इंटरऑपरेबल होने के लिए बनाया गया है जिसकी मदद से यूजर्स लेनदेन के लिए अपनी पसंद का कोई भी UPI ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं। यह लचीलापन यूजर की सुविधा को बढ़ाता है।
ट्रांजैक्शन लिमिट और एक से अधिक अकाउंट्स का इस्तेमाल: UPI ATM हर बार 10000 रुपए तक के लेनदेन की सुविधा प्रदान करता है, जिससे यूजर्स को अलग-अलग रकम निकालने में कोई परेशानी नहीं होती। इसके अलावा यूजर्स किसी भी बैंक के एक से अधिक खातों से भी पैसे निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 29 जनवरी के लॉन्च से पहले लीक हुई Realme 12 Pro+ की कीमत, क्या आपके बजट में है?