Elon Musk की कंपनी आई 10 सेकंड के वीडियो वाला जबड़ टूल Grok Imagine 1.0, फ्री में यूज करने का तरीका नोट करें

Updated on 05-Feb-2026

Elon Musk की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI ने अपना नया AI टूल Grok Imagine 1.0 लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी अब तक की ‘सबसे बड़ी छलांग’ के तौर पर देख रही है। लॉन्च होते ही इस टूल ने इंटरनेट पर मानो तहलका सा मचा दिया है, और सोशल मीडिया पर यूजर्स इसके जरिए 10 सेकंड के AI वीडियो बनाकर शेयर भी करना शुरू कर चुके हैं। खास बात यह है कि कई वीडियो खुद एलन मस्क जैसे कैरेक्टर को भी दिखा रहे हैं, जिससे इसकी चर्चा और ज्यादा तेजी से होने लगी है, ऐसा कह सकते हैं कि Grok के इस टूल ने अपने लॉन्च के साथ ही इंटरनेट पर हंगामा मचाना शुरू कर दिया है, और यूजर्स के ध्यान को अपनी ओर आकर्षित किया है।

कितने समय का वीडियो बना सकते हैं यूजर्स?

xAI की मानें तो Grok Imagine 1.0 अब 10 सेकंड लंबे वीडियो, 720p रिजॉल्यूशन और पहले से कहीं बेहतर ऑडियो सपोर्ट कर रहा है। ऐसा कह सकते हैं कि Grok Imagine पहले से कहीं ज्यादा अड्वान्स हो चुका है और नए नए फीचर्स से लबालब भर भी चुका है। कंपनी ने दावा किया है कि बीते 30 दिनों में इस टूल के जरिए 1.245 बिलियन से ज्यादा वीडियो जनरेट किए जा चुके हैं। बेहतर डिटेल, स्मूद मोशन और स्टोरीटेलिंग इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है, जिसकी वजह से वीडियो पहले के मुकाबले ज्यादा नेचुरल और सिनेमैटिक महसूस होते हैं।

सोशल मीडिया पर भर चुके हैं इसे लेकर रिएक्शन!

हालांकि सोशल मीडिया पर इस AI टूल को लेकर रिएक्शन बंटे हुए नजर आए हैं। कुछ यूजर्स इसे वीडियो जनरेशन की दुनिया में गेम-चेंजर बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि उनकी उम्मीदों पर यह खरा नहीं उतरा है। किसी ने इसे ‘सबसे कमजोर वीडियो AI’ कहा, तो वहीं कई यूजर्स ने इसकी क्रिएटिव पावर और आइडिया जनरेशन की खुलकर तारीफ की है। ऐसा कह सकते हैं कि इस समय Grok Imagine 1.0 को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ी हुई है।

अपने अपने तरह के वीडियो बना रहे हैं यूजर्स

लोग इस टूल का इस्तेमाल अलग-अलग तरह के वीडियो बनाने में कर रहे हैं। कोई इसे मेसोज़ोइक एरा की डायनासोर दुनिया में ले जा रहा है, तो कोई प्राचीन योद्धाओं और फैंटेसी कैरेक्टर्स की कल्पना कर रहा है। यह दिखाता है कि यह AI सिर्फ टेक डेमो नहीं, बल्कि क्रिएटिव एक्सपेरिमेंट्स का नया प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है।

कैसे और कहाँ किया जा सकता है Grok Imagine 1.0 का इस्तेमाल?

अगर आप Grok Imagine 1.0 इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो प्रक्रिया काफी आसान है। grok.com/imagine वेबसाइट पर जाकर आपको सिर्फ अपने वीडियो का आइडिया टेक्स्ट में लिखना है, फिर Generate पर क्लिक करना है। फिलहाल यह टूल 720p क्वालिटी में ऑडियो के साथ 10 सेकंड तक के वीडियो बनाता है, जिन्हें आप डाउनलोड या सीधे शेयर कर सकते हैं।

क्या फ्री में मिल रहा है Grok का ये नया टूल?

सबसे राहत वाली बात यह है कि Grok Imagine 1.0 फिलहाल फ्री है। xAI की मानें तो यह टूल Basic और Premium दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है, हालांकि Premium यूजर्स को कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स का फायदा मिलता है। आने वाले समय में यह AI वीडियो जनरेशन की दिशा को कितना बदल पाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें: किसी भी देश से इंडिया में iPhone 17 या एक ब्रांड न्यू लैपटॉप खरीद कर लाने या मँगवाने पर नहीं लगेगी कस्टम ड्यूटी, देखें ये नया नियम

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :