आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में इन दिनों Gemini Nano Banana का नाम काफी चर्चा में है। यह एडवांस्ड AI टूल अपने हाई-क्वालिटी इमेज एडिटिंग और जेनरेशन फीचर्स के कारण वायरल हो गया है। खास बात यह है कि यह टूल इतनी रियलिस्टिक इमेज बनाता है कि असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में इसके जरिए बनाए गए 3D फिगर स्टाइल पोर्ट्रेट्स और AI जनरेटेड साड़ी डिजाइन ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं हैं।
अब इस तकनीक को और ज्यादा आसान और पॉपुलर बनाने के लिए Perplexity ने Gemini Nano Banana को WhatsApp चैटबॉट में इंटीग्रेट कर दिया है। इसका मतलब यह है कि अब आपको किसी अलग ऐप को इंस्टॉल करने या जटिल सॉफ़्टवेयर सीखने की जरूरत नहीं है। सिर्फ WhatsApp पर मैसेज करके आप सेकंड्स में AI-जनरेटेड फोटो तैयार कर सकते हैं।
Perplexity के CEO अरविंद श्रीनिवास ने इस अपडेट की जानकारी LinkedIn पर शेयर की है। उन्होंने एक डेमो भी दिखाया, जिसमें यह साफ नजर आया कि WhatsApp के जरिए Nano Banana कितनी तेजी और आसानी से काम करता है।
इस इंटीग्रेशन के बाद AI फोटो एडिटिंग पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गई है। अब सिर्फ सिंपल नैचुरल लैंग्वेज प्रॉम्प्ट यानी सामान्य भाषा में दिए गए टेक्स्ट कमांड से आप अपनी फोटो में मनचाहा बदलाव कर सकते हैं।
हालांकि, फोटो के रिजल्ट की क्वालिटी आपके प्रॉम्प्ट की डिटेल पर निर्भर करेगी। अगर आपका द्वारा दिया गया प्रांप्ट ज्यादा स्पष्ट होगा तो आउटपुट और भी बेहतर मिलेगा। लेकिन यहां तक कि साधारण इनपुट्स पर भी यह AI कमाल का रिजल्ट देने में सक्षम है।
अरविंद श्रीनिवास द्वारा शेयर किए गए डेमो में, एक यूजर ने बॉट से रिक्वेस्ट की कि वह उसे गंजा दिखाए। Nano Banana ने कुछ ही सेकंड्स में फोटो को एडिट कर दिया। इस डेमो ने यह साबित कर दिया कि WhatsApp पर भी यह टूल उतनी ही तेजी और सटीकता से काम करता है, जितना कि Gemini ऐप में।
अगर आप भी इस फीचर को ट्राई करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
स्टेप 1: अपने स्मार्टफोन में WhatsApp खोलें और सर्च बार में जाएं।
स्टेप 2: Perplexity Bot का नंबर टाइप करें – +1 (833) 436-3285।
स्टेप 3: नंबर मिलने पर उस पर क्लिक करें और चैट विंडो ओपन करें।
स्टेप 4: उस फोटो को अपलोड करें जिसे आप एडिट करना चाहते हैं। फिर चैट में टेक्स्ट लिखें और बताएं कि फोटो में कौन-सा बदलाव चाहते हैं।
स्टेप 5: कुछ सेकंड्स का इंतजार करें, और आपको आपका एडिटेड फोटो मिल जाएगा।
अगर चाहें तो इसमें और बदलाव कर सकते हैं, जैसे स्टाइल बदलना, नए एलिमेंट्स जोड़ना या डिटेल एडिट करना।
जब आपका AI-जनरेटेड फोटो तैयार हो जाए, तो उसे फोन की गैलरी में डाउनलोड कर लें। इसके बाद इसे आसानी से Instagram, WhatsApp, Facebook या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं।
Nano Banana का WhatsApp में आना AI इमेज एडिटिंग को और ज्यादा आसान और फ़ास्ट बना देता है। अब सिर्फ एक चैट से आप प्रोफेशनल-क्वालिटी इमेजेस बना सकते हैं, वो भी बिना किसी अतिरिक्त ऐप के। यह अपडेट न सिर्फ टेक्नोलॉजी को सभी के लिए सरल और सुलभ बनाता है, बल्कि आपके फोटो एडिटिंग अनुभव को भी पूरी तरह बदल देता है।