देश में जारी LPG Crisis India के बीच सरकार ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी निर्देश जारी कर दिया है। Ministry of Petroleum and Natural Gas की ओर से किए गए एक X Post से यह जानकारी मिल रही है कि सभी घरेलू LPG उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण यानि (e-KYC) करना अनिवार्य है। इसका मतलब है कि इस काम को अब आपको जरूरी तौर पर करना होगा, हम यहाँ आपको बताने वाले हैं कि आखिर आप घर बैठे कैसे अपनी EKYC कर सकते हैं। आइए सभी डिटेल्स को एक एक पॉइंट में जानते हैं।
एक जरूरी बात मंत्रालय के अनुसार यह वेरिफिकेशन अब घर बैठे मोबाइल ऐप के जरिए भी किया जा सकता है, जिससे उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप भी LPG Crisis के बीच लंबी लंबी लाइनों में लगने से परेशान हो चुके हैं तो अब आपको बड़ी और लंबी लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है, आइए जानते हैं कि आप घर बैठे कैसे EKYC कर सकते हैं।
सरकार के मुताबिक LPG उपभोक्ता अपने संबंधित ऑयल मार्केटिंग कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिए e-KYC पूरी कर सकते हैं।
अगर किसी उपभोक्ता को e-KYC करने में परेशानी आती है तो मंत्रालय ने सलाह दी है कि वे:
क्यों जरूरी हुआ यह कदम
सरकार का कहना है कि e-KYC से नीचे दी गई चीजों में मदद मिल सकती है।
यह कदम गैस वितरण प्रणाली को डिजिटल और सुरक्षित बनाने के लिए उठाया गया है।
इस बीच देश के कई शहरों में LPG सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने की खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार खाड़ी देशों में चल रहे तनाव की वजह से तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है। विशेष रूप से Strait of Hormuz से जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने के कारण सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ गया है।
हालिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत बढ़कर अब 913 रुपये हो गई है, यह पहले 850 रुपये के आसपास के प्राइस में मिल रही थी। इसका मतलब है इस समस्या के बीच गैस की कीमत पहले के मुलाबले 50-60 रुपये के आसपास बढ़ी है।
यह भी पढ़ें: LPG Crisis: कहीं स्कैम में ना फंस जाना..घर पर गैस डिलीवरी के नाम पर हो रही लूट, ऐसे मैसेज पर ना करें भरोसा