अगर आपके पास अभी तक PAN कार्ड नहीं है, तो ये खबर आपके काम बेहद काम की होने वाली है। असल में, पैन कार्ड को लेकर 1 अप्रैल से कुछ नियम बदल रहे हैं, जिससे यूजर्स को पैन कार्ड बनवाने के लिए कुछ अतिरिक्त दस्तावेज भी देने पड़ सकते हैं। अभी तक की स्थिति ये है कि आप सिर्फ आधार कार्ड से घर बैठे PAN Card बनवा सकते हैं, अभी के लिए किसी भी एक्स्ट्रा डॉक्यूमेंट के आप केवल और केवल आधार कार्ड के साथ ही pऐन कार्ड बनवा सकते हैं। हालांकि, 1 अप्रैल 2026 के बाद नए नियम लागू होंगे, इसके बाद से आपको पैन कार्ड बनवाने के लिए अतिरिक्त डॉक्यूमेंट जैसे जन्म प्रमाण पत्र आदि भी जमा करने होंगे।
अभी आपके पास एक आसान रास्ता खुला हुआ है, जिसे लोग अक्सर टालते रहते हैं और बाद में परेशानी उठाते हैं। अभी PAN बनवाने की जो प्रक्रिया चल रही है, वो पूरी तरह ऑनलाइन है, फ्री है और e-KYC पर आधारित है। मतलब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं, कोई फॉर्म भरने की लंबी लाइन नहीं, बस मोबाइल और आधार कार्ड चाहिए, इनके साथ ही आप अपने नए पैन कार्ड को बनवा सकते हैं।
अगर आप सोच रहे हैं कि ये कैसे होगा, तो प्रक्रिया भी काफी सीधी है। आपको बस आयकर विभाग की वेबसाइट ओपन करनी है, वहां Instant e-PAN का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करके Get New PAN चुनना है। इसके बाद आप आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालना होगा, फिर इसके बाद आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। OTP डालते ही आपका आधार का डेटा अपने आप फ़ेच हो जाएगा, जिसे आपको बस एक बार वेरीफाई करना है। सब सही होने पर आप सबमिट कर दें और थोड़ी ही देर में आपको e-PAN मिल जाने वाला है, आप इसे तुरंत ही डाउनलोड भी कर सकते हैं।
अब यहां एक जरूरी बात आपको समझना जरूरी है, असल में जो सुविधा इस समय मिल रही है, हो सकता है कि वह आपको 1 अप्रैल के बाद से न मिले। 1 अप्रैल के बाद जब नए नियम लागू होंगे, तो प्रक्रिया बदल सकती है। ऐसे में हो सकता है कि जो काम इस समय 5-10 मिनट में हो रहा है, उसमें समय लग सकता है। तो अगर आपका PAN अभी तक नहीं बना है, या आप किसी वजह से इसे टाल रहे थे, तो यही सही समय है इसे पूरा करने का, क्योंकि बाद में इसी काम में पहले से ज्यादा समय और मेहनत लग सकती है।
यह भी पढ़ें: चुटकियों में सेटअप कर लें WhatsApp Backup! कहीं उड़ न जाए सालों का डेटा और यादगार पल