India vs New Zealand ICC Men’s T20 World Cup 2026 Final: फ्री में कहाँ हो रही लाइव स्ट्रीमिंग और अन्य डिटेल्स

क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन बेहद बड़ा और खास है। असल में, आज ICC Men’s T20 World Cup 2026 का फाइनल होने वाला है और आज हम यह जान जाने वाले हैं कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस कड़े मुकाबले को कौन जीतने वाला है। ऐसा भी कह सकते हैं कि आप हमें T20 का नया धुरंधर मिल जाने वाला है। आज का मैच अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला जाने वाला है। मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा, हालांकि, गेम की शुरुआत 7:00 बजे (IST) पर होगी। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी दमदार एंट्री की थी।

भारत इस बार इतिहास रचने के करीब है, क्योंकि टीम लगातार दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए उतरने वाली है। जबकि न्यूजीलैंड बहुत से Semi Final खेलने के बाद भी अपने लिए ट्रॉफी की तलाश कर करने वाली है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मैच का लाइव प्रसारण Star Sports पर किया जाने वाला है, हालांकि, ऑनलाइन अगर आप इसकि लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो आपको JioHotstar पर जाना होगा। हालांकि, स्ट्रीमिंग JioHotstar पर फ्री में देखी जा सकती है, लेकिन अगर आप लास्ट मिनट की किसी भी समस्या को दूर करना चाहते हैं तो आप स्ट्रीमिंग को सुनिश्चित करने के लिए कुछ रिचार्ज कर सकते हैं। हम आपको 200 रुपये से कम कीमत में आने वाले Jio, Airtel और Vi के प्लांस के बारे में बताने वाले हैं। आइए इन सभी रिचार्ज प्लांस के बारे में जानते हैं।

Jio के सस्ते प्लान जिनमें मिलेगा JioHotstar

Reliance Jio ने कुछ ऐसे डेटा पैक लॉन्च किए हैं जिनमें JioHotstar का एक्सेस पहले से ही ड़िया जा रहा है, आइए इन प्लांस के बारे में जानते हैं।

100 रुपये के Jio Plan में आपको यह सुविधा मिलती है, इसके अलावा इस प्लान में 5GB हाई-स्पीड डेटा, 30 दिन का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन आदि भी मिलता है, हालांकि, इस प्लान के लिए आपको एक एक्टिव बेस प्लान की जरूरत होने वाली है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है जो सिर्फ मैच देखने के लिए डेटा प्राप्त करना चाहते हैं।

195 रुपये की कीमत वाला Jio Plan भी ऐसी ही सुविधा के साथ आता है। इस प्लान के साथ ग्राहकों को 15GB डेटा के साथ 90 दिन का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। हालांकि इस प्लान के साथ भी आपको एक बेस प्लान की जरूरत होती है। अगर आप फाइनल के बाद भी OTT कंटेंट देखना चाहते हैं, तो यह प्लान ज्यादा फायदेमंद और बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आइए अब Airtel के कुछ प्लांस के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं तो आपको आज का मैच देखने में मदद कर सकते हैं, इनमें भी आपको कम प्राइस में ज्यादा से ज्यादा डेटा का लाभ मिलता है।

Airtel के प्लान जो आपको फ्री में दिखा सकते हैं JioHotstar

100 रुपये की कीमत वाला Airtel प्लान भी एक दमदार प्लान कहा जा सकता है, इस प्लान में ग्राहकों को 6GB डेटा के साथ साथ 30 दिन का JioHotstar Mobile भी दिया जाता है। अब अगर आपको केवल एक ही मैच देखना है तो आप आसानी से इसे देख सकते हैं, और इसके बाद भी JioHotstar का लाभ ले सकते हैं। हालांकि, इस प्लान के लिए भी आपको एक एक्टिव प्लान की जरूरत है।

195 रुपये के प्राइस वाला Airtel प्लान भी एक दमदार प्लान कहा जा सकता है, इस प्लान में ग्राहकों को 12GB डेटा के साथ साथ एक महीने के लिए JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान की यह भी खासियत है कि इसे Airtel Xstream Play एक्सेस के साथ खरीदा जा सकता है। आगे आप Vi यानि Vodafone Idea के कुछ रिचार्ज प्लांस के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं।

Vi के वो सस्ते रिचार्ज प्लान जो इस सेवा के साथ आते हैं!

  • 44 रुपये की कीमत वाला प्लान एक खास रिचार्ज प्लान है जो 1GB डेटा (मिडनाइट तक वैलिड) के साथ 30 दिन का JioHotstar सब्सक्रिप्शन साथ लाता है।
  • 101 रुपये वाले प्लान में 5GB डेटा के अलावा 30 दिन का JioHotstar एक्सेस भी मिलता है।
  • 151 रुपये वाले प्लान को देखा जाए तो इसमें 4GB डेटा के अलावा 90 दिन का JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिलता है।
  • 169 रुपये के प्राइस वाले Vi Plan को देखा जाए तो इसमें 8GB डेटा के अलावा 90 दिन का JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिलता है।

इन सभी प्लान्स के लिए आपके नंबर पर एक एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है, उसके बिना इन प्लांस का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। अगर आप इन प्लांस को खरीद लेते हैं तो आपको आज होने वाले India vs New Zealand T20 World Cup Final में पूरा रोमांच मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें: Amazon Electronics Premier League Sale 2026: फोन, TV, लैपटॉप पर 65% तक छूट, ऐसा मौका बार बार नहीं आता

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :