भारत सरकार ने हवाई-पानी से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ड्यूटी-फ्री बैगेज नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। ये नए नियम 2 फरवरी 2026 से लागू हो चुके हैं और इनका सीधा फायदा इंटरनेशनल ट्रैवल करने वालों को मिलने वाला है। इसका मतलब है कि अगर आप विदेशों से इंडिया लौट रहे हैं तो आपको अब iPhone 17 जैसे प्रोडक्टस पर कोई ड्यूटी नहीं देनी होगी, ऐसा भी कह सकते हैं कि नए नियमों में जहां एक तरफ फ्री अलाउंस बढ़ाया गया है, वहीं कुछ मुद्दों को लेकर सरकार सख्त भी हुई है, ताकि किसी भी प्रकार से सिस्टम का गलत इस्तेमाल न हो।
सरकार का साफ कहना है कि इन बदलावों का मकसद जेन्युइन यात्रियों को राहत देना और गलत इस्तेमाल पर लगाम लगाना है।
नए नियमों के मुताबिक अब एयर या समुद्री रास्ते से भारत आने वाले यात्रियों के लिए जनरल फ्री अलाउंस 50,000 रुपये से से बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दिया गया है। यह सुविधा किनको मिलने वाली है, आइए जानते हैं।
हालांकि, यह छूट सिर्फ 18 साल या उससे अधिक के यात्रियों को मिलेगी और सामान व्यक्ति के साथ या accompanied baggage में होना जरूरी है।
विदेशी पर्यटकों के लिए भी अच्छी खबर है। अब उन्हें ड्यूटी-फ्री सामान पर 25,000 रुपये तक की छूट मिलेगी, जो पहले 15,000 रुपये के आसपास थी।
2026 के नए नियमों में एक बड़ा और राहत देने वाला बदलाव यह है कि अब एक नया लैपटॉप ड्यूटी-फ्री लाने की इजाजत दे दी गई है। आइए जानते है कि इस सुविधा का लाभ किन लोगों को मिलने वाला है।
इस लाभ को लेने के लिए यात्रा करते समय आपकी उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए। हालांकि, क्रू में शामिल मेम्बर्स पर यह नियम लागू नहीं होते हैं।
सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि ड्यूटी-फ्री अलाउंस को आपस में जोड़ा (pool) नहीं जा सकता। चाहे परिवार के सदस्य ही क्यों न हों, हर यात्री को उसका अलग-अलग अलाउंस ही मान्य होगा।
कस्टम अधिकारियों के मुताबिक अब risk-based screening system को और मजबूत किया गया है। इसका मतलब यह है कि संदिग्ध मामलों पर सख्ती, और सामान्य यात्रियों को कम परेशान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: 5 फरवरी 2026 का सोने-चांदी का भाव: लगातार तीसरे दिन उछाल, फिर चढ़ते जा रहे सोने-चांदी के दाम, देखें ताज़ा रेट