India vs Zimbabwe T20 World Cup 2026 Super 8 Match Live Steaming: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज भारत का सामना जिम्बाब्वे से है। मौजूदा चैंपियन टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अब हर मैच ‘करो या मरो’ बन चुका है। हाल ही में साउथ अफ्रीका से 76 रन की हार ने टीम की लय तोड़ी है, ऐसे में वापसी के लिए जीत जरूरी है। दूसरी ओर जिम्बाब्वे भी वेस्टइंडीज से हारकर आ रहा है और जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में मजबूती चाहता है। दोनों टीमों के लिए यह साख का खेल बन चुका है।
भारत बनाम जिम्बाब्वे सुपर-8 मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई के ऐतिहासिक M. A. Chidambaram Stadium में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा।
टीवी पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर देखा जा सकता है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। यहां दर्शक लाइव स्कोर, हाइलाइट्स और रीयल-टाइम अपडेट भी देख सकेंगे।
भारत की बात करें तो Suryakumar Yadav (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल आदि इस मैच को खेल सकते हैं।
इसके अलावा अगर जिम्बाब्वे को देखा जाए तो Sikandar Raza (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, टोनी मुन्योंगा, डियोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रेम क्रेमर, रिचर्ड नगरावा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, वेलिंग्टन मसाकाद्ज़ा, बेन करन, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा आदि इस मैच को खेल सकते हैं।
सुपर-8 में पॉइंट्स टेबल बेहद निर्णायक मोड़ पर आ चुकी है। भारत को अगर सेमीफाइनल की राह आसान करनी है, तो नेट रन रेट और जीत दोनों पर ध्यान देना होगा। वहीं जिम्बाब्वे के लिए यह सम्मान और उम्मीद बनाए रखने की लड़ाई है। चेन्नई की पिच स्पिनरों को मदद देती है, ऐसे में रणनीति और प्लेइंग-XI का चयन मैच का रुख तय कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: साल के सबसे बड़े फ्लैगशिप्स के बीच घमासान! कौन किस पर भारी?