गर्मी इतनी बढ़ चुकी है कि लोग नए नए जुगाड़ इंटरनेट पर खोजने लगे हैं। कुछ लोग अपने घर को ठंडा करने के घरेलू उपाय खोज रहे हैं तो कुछ यह सर्च कर रहे हैं कि कैसे कूलर के साथ अपने घर को ठंडा किया जा सकता है। इसके अलावा कुछ लोग कूलर के साथ ऐसा क्या जोड़ा जाए जो आपको AC वाली ठंडक मिल जाए जैसे सर्च कर रहे हैं। आप भी शायद इस काम में लगे होंगे या किसी अपने करीबी या रिश्तेदार से यह पूछ रहे होंगे कि आखिर गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए किया क्या जाए। अब आपको इंटरनेट पर कुछ भी सर्च करने की जरूरत नहीं है। आपको किसी से कुछ पूछने की जरूरत नहीं है। हम जिस ट्रिक के बारे में आपको बताने जा रहे है आपको उसे बस Apply करने की जरूरत है। इसमें आपका एक भी पैसा खर्च होने वाला नहीं है, बस आपको घर पर दो पानी की बोतल का जुगाड़ करना और अपने फ्रिज में इनमें पानी भरकर उसे बर्फ बना लेना है। आइए जानते हैं कि आखिर आपको आगे क्या करना होगा।
हम आपको एक ऐसी दमदार ट्रिक के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो आपको इन गर्मियों में शिमला वाली फ़ील दे सकती हैं। इसके पहले आइए जानते है कि आखिर कूलर गर्म हवा क्यों देने लगता है। असल में, कूलर के काम को देखते हैं तो यह करता ये है कि वह पानी को Evaporate करके हवा को ठंडा करता है। हालांकि, दोपहर में जब पानी ही गर्म हो जाता तो हवा का गर्म होना स्वाभाविक है। ऐसे में अगर आप पानी को ही ठंडा कर दें तो आपका काम हो सकता है। इस स्थिति में आपके काम दो पानी की बोतल आने वाली हैं। आइए जानते हैं कैसे?
मैंने आपको अभी ऊपर ही बताया है कि अगर आप पानी को ही ठंडा कर दें तो जाहिर तौर पर हवा भी ठंडी हो जाने वाली है। अब अगर आप डायरेक्ट पानी में बर्फ डाल देते हैं तो यह जल्दी से पिघल जाती है। ऐसा होने के बाद कुछ समय के लिए तो पानी ठंडा रहता है लेकिन इसके बाद फिर से गर्म हो जाता है। ऐसे में आपको आप अगर कूलर के इस पानी में बर्फ जमी हुई बोतल डाल देते हैं तो पानी लंबे नहीं ज्यादा लंबे समय के लिए ठंडा रह सकता है। इस ट्रिक से आपको हवा ठंडी मिल जाने वाली है। हालांकि, आपको ऐसी बोतल का चुनाव करना है जो लंबे समय के लिए कूलर के पानी को ठंडा रख पाए। आप 2 लीटर की बोतल का चुनाव करें तो ज्यादा बेहतर हो सकता है।
ऐसे में दो बोतल में आपको ज्यादा से ज्यादा बर्फ मिल जाने वाली है, मुझे लगता है कि इस ट्रिक और इतने बर्फ की बोतल आपकी पूरी रात को इस कूलर के साथ ठंडी बना सकती है। इसके अलावा एक काम और करें कि पानी की बोतल को फ्रिज करते हुए उसे ऊपर से 2-3-इंच खाली जरूर छोड़ें। बस ये बोतल आसानी से पानी को लंबे समय के लिए ठंड रखने वाली हैं। अगर आपको लग रहा है कि पानी कुछ गर्म हो रहा है या हवा ठंडी नहीं है तो आप और बोतल डाल सकते हैं।
हम आपको आइस बोतल के साथ ही कुछ ऐसी ट्रिक बताने वाले हैं जो आपको ज्यादा से ज्यादा ठंडक देने के लिए मदद कर सकती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
इन सभी तरीकों को अपनाकर आप एसी की हवा को कूलर मात्र से ही टक्कर दे सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि Ice Bottle Trick के लिए आपको एक भी रुपये को खर्च करने की जरूरत नहीं है। यह फ्री का जुगाड़ आपको शिमला वाली कूलिंग बिना किसी पैसे और आपके पुराने कूलर के साथ ही दे सकता है।