Chennai businessman lost Rs 2 c scam
eSIM Scam: हम सभी जानते हैं कि दिन-ब-दिन घोटालों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में एक नया घोटाला सामने आया है। हैदराबाद में निजी क्षेत्र के एक कर्मचारी के साथ 1 लाभ रुपए से ज्यादा का घोटाला हो गया। और इस बार यह घोटाला कुछ नया है। इस बार धोखेबाज़ एक कदम आगे बढ़ गए और पीड़ित के नाम पर एक eSIM ऐक्टिवेट कर ली।
क्योंकि स्कैमर्स के पास पहले से ही पीड़ित की ईसिम थी, तो उन्हें OTP या किसी भी दूसरी ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया की जरूरत नहीं पड़ी। यह कैसे हुआ? तो पीड़ित को व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से एक मेसेज प्राप्त हुआ। उस मेसेज में “customer support” नाम की एक APK फ़ाइल का लिंक शामिल था, जो भेजनेवाले के दावे के अनुसार एक नया क्रेडिट अप्लाई करने में मदद करने के लिए अनिवार्य था।
पीड़ित को लगा कि यह असली है और उसने लिंक पर क्लिक कर दिया। जैसे ही APK इंस्टॉल हुआ, तो स्कैमर को पीड़ित के डिवाइस में स्टोर सारी संवेदनशील जानकारी मिल गई। फिर स्कैमर ने नया क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए आवश्यक डिटेल्स देने के लिए उसे झांसे में लिया। और फिर अचानक पीड़ित को पता चला कि वह अपने मोबाइल नेटवर्क से डिस्कनेक्ट हो गया है। इसके बाद उसके पास कोई भी मेसेज या कॉल नहीं आ रहा था।
और फिर जल्द ही उसके बैंक खाते से 1,06,650 रुपए चोरी हो गए। इसके बारे में उसे तब तक कुछ भी पता नहीं चला जब कि उसने कनेक्टिविटी को रीस्टोर करके बैंक स्टेटमेंट चेक नहीं किया।
यह सब करने के लिए स्कैमर्स ने पीड़ित के फोन नंबर का इस्तेमाल करके अन्य डिवाइस में ईसिम ऐक्टिवेट करने के लिए एक लूपहोल का इस्तेमाल किया, जिससे OTP की जरूरत न पड़े, और फिर स्कैमर्स के पास पीड़ित के सभी कॉल्स और OTP आने लगे।