दुनिया का सबसे बड़ा बाइओमेट्रिक सिस्टम आधार, अब यूजर्स के लिए एक नई सुविधा को लेकर आया है, असल में आपको बता देते है कि नए अपडेट के तहत अब आधार कार्ड होल्डर, आधार कार्ड में अपने पते को बिना किसी भी आधार सेंटर जाए ऑनलाइन ही अपडेट कर सकते हैं, ऐसा भी कह सकते है कि बदल सकते हैं। यह काम आप आसानी से ऑनलाइन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप आधार कार्ड में ऑनलाइन बिना किसी आधार सेंटर पर जाएँ 10 से भी कम स्टेप्स में चेंज कर सकते हैं।
हालांकि इसके पहले कि हम आपको इस प्रोसेस के बारे में जानकारी देना शुरू करें, आइए आपको बता देते है कि आखिर क्यूँ आधार कार्ड हमारे लिए हम सब के लिए महत्त्वपूर्ण है। इसके अलावा इसका समय समय पर अपडेट किया जाना कितना जरूरी है। आइए जानते है कि यह हमारे लिए कितना जरूरी है।
आधार कार्ड हमारे देश में एक सबसे बड़ा आइडेंटिफिकेशन या वेरीफिकेशन सिस्टम है, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन हमारी पहचान को किसी भी अन्य प्रूफ के बिना सत्यापित करता है। इसके अलावा आधार कार्ड में मिलने वाला 12 अंकों का यूनीक नंबर इसे और भी ज्यादा मजबूती देता है। आप इसके माध्यम से कहीं भी और देश में किसी भी जगह पर अपनी आइडेंटिटी को प्रूफ कर सकते हैं। आप इसका इस्तेमाल पासपोर्ट के निर्माण में भी कर सकते हैं, बैंक अकाउंट ओपन करने, डिजिटल सर्टिफिकेट प्राप्त करने और प्रोविडेंट फंड आदि का लाभ लेने के लिए कर सकते हैं। कुलमिलाकर ऐसा भी कहा जा सकता है कि आधार कार्ड का इस्तेमाल आपके लिए किसी भी डाक्यूमेन्टैशन वाले काम को करने के लिए करना ही होगा।
इसी कारण यह सबसे जरूरी है कि आपका आधार कार्ड हर समय अपडेट रहे, यानि इसमें मौजूद कोई भी जानकारी गलत या अधूरी नहीं होनी चाहिए। क्योंकि अगर ऐसा होता है तो आपके सभी काम कहीं न कहीं अटक सकते हैं। आइए अब जानते है कि आखिर आप ऑनलाइन ही आधार कार्ड में अपने घर बैठे कैसे अपने पते को चुटकियों में चेंज कर सकते हैं और अपने आधार कार्ड को अपडेट रख सकते हैं।
इन कुछ चरणों को फॉलो करके आप आधार कार्ड में चुटकियों में अपने पते को बदल सकते हैं। आइए जानते है कि आखिर आपको क्या क्या करना होगा।