whatsapp smart card recharge how to
व्हाट्सप्प ने मेट्रो मी यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए उनकी यात्रा को बेहद ही आसान/सरल बनाने के लिए एक नया कदम उठाया है। ऐसा भी कह सकते है कि व्हाट्सएप की ओर से एक नयी सुविधा को शरू किया जा रहा है। एक नए फीचर के रोलआउट के साथ, WhatsApp ग्राहक अब इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म पर एक सपॉर्टिड चैटबॉट के माध्यम से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) द्वारा जारी किए गए अपने स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज कर सकते हैं। इसे आसान भाषा में कहा जाए तो आप बड़ी ही आसानी से व्हाट्सएप के माध्यम से ही अपने मेट्रो स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज कर सकते हैं।
आपको जानकारी के लिए आता देते है कि अब आप व्हाट्सएप के इस नए फीचर की मदद से केवल टॉप-अप सेवाओं का ही लाभ नहीं लेने वाले हैं, इसके अलावा टिकट खरीदने, पिछले लेन-देन देखने और ग्राहक सहायता से संपर्क करने जैसी अन्य सेवाएँ भी इसमें आपको मिलने वाली है। यह नया अपडेट यात्रियों को डिजिटल भुगतान समाधान प्रदान करने के लिए एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ DMRC की साझेदारी के बाद हुआ है।
WhatsApp का कहना है कि उपयोगकर्ता Android और iOS दोनों प्लेटफ़ॉर्म पर ऐप पर टिकटिंग और चैटबॉट सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। यह सुविधा अभी के लिए हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में उपलब्ध है। इसे DMRC द्वारा प्रदान किए गए नंबर +91 9650855800 पर ‘Hi’ लिखकर भेजने से एक्सेस किया जा सकता है। हालांकि इसके अलावा, DMRC चैटबॉट को WhatsApp के पेमेंट सेक्शन में, चैट विद बिज़नेस ऑप्शन के अंतर्गत भी देखा जा सकता है।
स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने के लिए, उपयोगकर्ताओं को सबसे पहले अपनी पसंदीदा भाषा चुननी होगी और फिर स्मार्ट कार्ड टॉपअप ऑप्शन पर टैप करना होगा।
फिर चैटबॉट एक लिंक प्रदान करेगा जो उन्हें पेमेंट गेटवे पर रीडायरेक्ट करने वाला है। उपयोगकर्ता फिर कार्ड नंबर दर्ज कर सकते हैं, कितने पैसे से इसे रिचार्ज करना है, उस राशि का चयन करना होगा, इसके बाद पेमेंट बटन को दबाकर आप रिचार्ज कर सकते हैं।