अभी हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, इस खबर के अनुसार राजस्थान के कोटा में बैंक की एक मैनेजर ने 110 खातों से लगभग लगभग साढ़े चार करोड़ की राशि निकाल ली है। यह खबर बहुत ही चौंकाने वाली है क्योंकि उसने ऐसा करने के लिए इन सभी खातों में मोबाइल नंबर को बदल दिया था, इसके बाद इस कारनामे को अंजाम दिया। अगर इस तरह की घटना बैंक के लोग ही कर रहे हैं तो आप समझ सकते है कि आपको कितना ज्यादा सतर्क हो जाने की जरूरत है। असल में, हम आपको कुछ उपाये बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने जहन में रखकर आप अपनी मेहनत की कमाई को किसी भी साइबर फ्रॉड के हाथों लूटने से बचा सकते हैं, आपको यह भी बता देते है कि यह उपाय सभी लोगों को पता नहीं होते हैं, ऐसे में आपको इन्हें संज्ञान में लेना चाहिए और हर समय इनका पालन करते रहना बेहद ही जरूरी है।
सबसे पहले आपको यह देखना चाहिए कि आपके बैंक से आपको रोजाना आपके बैंक का बैलेंस बताया जा रहा है या नहीं। अगर ऐसा निरंतर हो रहा है, इसके बाद भी आपको केवल और केवल इस मैसेज पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए। मैं आपको यहाँ कुछ अन्य तरीके बताने वाला हूँ, जिन्हें अपनाकर आप अपने पैसे को सुरक्षित तो रख ही सकते हैं, इसके अलावा आप किसी भी साइबर फ्रॉड से भी बच सकते हैं। आइए जानते है कि आखिर ये उपाय क्या हैं और इन्हें आपको कि तरह से इस्तेमाल में लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Motorola Razr 50 Ultra स्मार्टफोन का प्राइस गिरा धड़ाम! नए प्राइस में खरीदकर बचा लो हजारों
आपको अपने बैंक खाते में होने वाले सभी लेनदेन के लिए इस समय डिजिटल हो जाना चाहिए, अगर आप अभी तक केवल बैंक से आने वाले मैसेज मात्र पर निर्भर हैं तो यह सही तरीका नहीं है। आपको अपने फोन में अपने बैंक का एप भी रखना चाहिए। ऐसा करने से आप किसी भी समय और कहीं पर भी रहते हुए अपने बैंक लेनदेन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप एप पर एक क्लिक मात्र से ऐसा कर सकते हैं। ऐसा करके आप अपने बैलेंस पर बारीकी से नजर रख सकते हैं।
इसके लिए भी आप आधिकारिक एप का सहारा ले सकते हैं, आजकल बैंक अकाउंट से जुड़ी सभी जानकारी एप के माध्यम से आप मिनटों में प्राप्त कर सकते हैं, ऐसा करके आपको बैंक भी जाना नहीं पड़ता है। आपका बैंक आपके हाथों में ही आप लेकर घूम रहे हैं। हालांकि, आपको सही लेनदेन के लिए डिजिटल होना जरूरी है। अगर आपको RD या FD में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नजर आती है तो आप इसकी शिकायत उसी समय कर सकते हैं।
आप अपने लेनदेन से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए अपने बैंक की मिस्ड कॉल सेवा का लाभ ले सकते हैं। इस समय बहुत से बैंक इस सेवा को अपने ग्राहकों को दे रहे हैं। आप अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से एक मिस्ड कॉल देकर अपने बैंक अकाउंट की सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आप अपने फोन में आप आदि के इस्तेमाल से बचना चाहते हैं और आपके पास एक PC या लैपटॉप है तो आप इसपर बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सेवा का इस्तेमाल करके भी अपने अकाउंट से जुड़ी सभी जानकारी से अपडेट रह सकते हैं। हालांकि, आपको ध्यान रखना है कि आपको इंटरनेट बैंकिंग के लिउए एक स्ट्रॉंग पासवर्ड का निर्माण करना है और इसे किसी को भी देना नहीं है। ऐसा करके आप अपने अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं और समय समय पर अकाउंट की जांच भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: iPhone 16e के स्थान पर क्या खरीदना चाहिए OnePlus 13s, 3 पॉइंट्स में समझ लें पूरा गुना-गणित
अगर आप एप से बैंकिंग नहीं करना चाहते हैं या अगर आप इंटरनेट बैंकिंग का भी लाभ नहीं लेना चाहते हैं तो आप अपने ATM कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपने ATM का इस्तेमाल करके अपने बैंक अकाउंट पर नजर रख सकते हैं। ऐसा करके भी आपको अपने अकाउंट का समय समय पर अपडेट मिलता रहने वाला है।
आप अगर कोई UPI App इस्तेमाल करते हैं तो यह भी आपके लिए जरूरी साबित हो सकते हैं। असल में, आप इनके माध्यम से भी अपने बैंक अकाउंट और बैलेंस पर ध्यान रख सकते हैं। ऐसा करके आपको अपने अकाउंट की सभी डिटेल्स बैंक पर निर्भरता के बिना ही हर समय मिलती रहने वाली हैं।
इन उपायों को अपनाकर आप अपने साथ होने वाले किसी भी फ्रॉड को रोकने का प्रयास कर सकते हैं। आपको निरंतर अपने अकाउंट की जांच करते रहना चाहिए। अगर आपको कहीं पर भी कुछ शक होता है तो आपको उसी समय उसकी शिकायत अपने बैंक या साइबर फ्रॉड थाने में करनी चाहिए, आप ऑनलाइन भी शिकायत कर सकते हैं।