विभिन्न टेलीमार्केटरों से बार-बार स्पैम कॉल (Call) आना किसी भी उपयोगकर्ता के लिए परेशानी का सबब है। इस तरह की परेशानी से निजात पाने के लिए ज्यादातर ग्राहक फोन नंबर (Number) ब्लॉक कर देते हैं। हालांकि, अलग-अलग नंबरों से बार बार फोन आने के कारण हर एक स्पैम कॉल (Call) को ब्लॉक करना मुश्किल है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने भारत में प्रत्येक दूरसंचार नेटवर्क प्रदाता द्वारा अपने ग्राहकों के लिए DND सेवा को लागू करने के ऑप्शन काफी समय से शुरू कर रखा है। इसका मतलब यह है कि "Do Not Disturb Service" का उपयोग करने वाला कोई भी उपयोगकर्ता सभी प्रोमोशनल (Promotional) फोन कॉलों को पूरी तरह से बैन कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Jio ने पेश किया 152 रुपए की कीमत वाला धाकड़ प्लान, Airtel-Vi-BSNL के तगड़े प्लान फेल
यदि आप अभी भी नहीं जानते हैं कि अपने मोबाइल (Mobile) नंबर (Number) पर डीएनडी सेवा (DND Service) कैसे शुरू कर सकते हैं, तो आइए अभी जानते हैं कि आपको इस सेवा को शुरू करने के लिए क्या करना होगा।
आप अपने फोन नंबर (Number) पर दो तरीकों से डीएनडी सेवा (DND Service) शुरू कर सकते हैं। एक है SMS भेजकर। दूसरा फोन कॉल (Call) से भी ऐसा किया जा सकता है। हालांकि ट्राई (TRAI) ने हर मोबाइल (Mobile) नेटवर्क प्रदाता के लिए डीएनडी सेवा (DND Service) शुरू करने की प्रक्रिया एक समान रखी है।
इसे भी पढ़ें: Airtel, Vi और Jio के सस्ते प्लान: Rs 39 से लेकर Rs 49 की कीमत में आने वाले बेहद सस्ते प्लांस
एसएमएस (SMS) के माध्यम से सभी प्रोमोशनल (Promotional) फोन कॉल्स को ब्लॉक करने के लिए, आपको सबसे पहले एक ऐक्टिव सिम कार्ड की आवश्यकता होगी। हालांकि आपको यह भी देखना होगा कि आपके फोन पर SMS सेवा चल रही हो, यानि आपके फोन से या अपने नेटवर्क जो आप इस्तेमाल करके रहे हैं उसके माध्यम से SMS भेजे जा रहे हों, ऐसा न हो कि आपके पास SMS भेजने के लिए पर्याप्त बैलेंस ही न हो।
यह भी पढ़ें: अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई स्पीड डेटा और फ्री में चाहिए ये बेनेफिट्स तो ये प्लान्स सिर्फ आपके लिए ही हैं
यह भी पढ़ें: Netflix पर अब तक सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी Red Notice, क्या आपने देखी