ChromeOS CERT-IN warning
सरकारी के इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आन वाली एजेंसी यानि साइबर सिक्युरिटी एजेंसी CERT-In की ओर से Google Chrome OS को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। ऐसा भी कह सकते है कि इस सरकारी एजेंसी की ओर से यूजर्स को Chrome OS को लेकर चेतावनी दी गई है। पाया गया है कि Google Chrome OS में काफी खामियाँ हैं, जिनका फायदा कहीं न कहीं अटैकर्स उठा रहे हैं।
जानकारी के लिए बता देते है कि ChomeOS में कुछ ऐसी खामियाँ हैं, जिनका खामियाजा आम लोगों को बेकार में ही उठाना पड़ सकता है। इन खामियों के चलते ही कहीं न कहीं ChromeOS पर चलने वाले डिवाइस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अटैकर्स का शिकार हो सकते हैं, दूसरे शब्दों में कहें तो टारगेट बन सकते हैं।
इसी कारण सरकार की एजेंसी की ओर से यह जो चेतावनी दी गई है, वह High Severity Warning के तौर पर देखी जा रही है। इस चेतावनी को देखते हुए कहा गया है कि, ChromeOS में खामियाँ होने के चलते अटैकर्स टारगेटेड सिस्टम आदि पर मनमाना कोड एक्सीक्यूट कर दे रहे हैं। ऐसे में इस कोड की मदद से यूजर्स को जहां बड़ी हानि हो सकती हैं, वहीं अटैकर्स का बड़ा फायदा होने वाला है। ऐसे में सरकार की ओर से सभी को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी गई है।
इस अड्वाइज़री को सरकार की ओर से 1 जुलाई को जारी किया गया है। इसके अनुसार, Google ChromeOS के LTS Channels में की खामियाँ मौजूद हैं। इसी का फायदा उठाकर कहीं न कहीं अटैकर्स टारगेटेड सिस्टम आदि में मनमाना कोड निष्पादित कर दे रहे हैं। यहाँ आपको बता देते है कि ChromeOS का 120.0.6099.315 (Platform Version: 15662.112) LTS Channels इस खामी से प्रभावित है। ऐसे में यूजर्स को इससे क्या और कैसे नुकसान पहुंचा सकता है आइए जानते हैं।