Dolby Atmos वाले साउंड बार पर बंपर छूट, ईयरबड्स की कीमत में उपलब्ध, दमदार साउंड सिस्टम से हिल जाएगा पूरा मोहल्ला

Updated on 12-Feb-2026

अगर आप टीवी के लिए दमदार साउंड सिस्टम लेना चाहते हैं, तो इस समय एक बड़ा ऑफर चल रहा है. GOVO का Dolby Atmos Sound Bar अब लगभग ईयरबड्स की कीमत में मिल रहा है. यह कोई छोटा साउंड बार नहीं है, बल्कि सबवूफर और अप फायरिंग स्पीकर के साथ आने वाला 400W आउटपुट वाला मॉडल है. जिससे आपकी ड्राइंग रूम में चार चांद लग जाएंगे. आइए आपको ऑफर और इसकी खासियत बताते हैं.

Dolby Atmos Sound Bar पर ऑफर

आपतो बता दें कि GOVO का 2.1.2 चैनल साउंड बार GOSURROUND 975, जो पिछले साल लॉन्च हुआ था, अब भारी छूट के साथ उपलब्ध है. यह मॉडल 73 प्रतिशत की छूट के बाद 7,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसके अलावा Bank of Baroda के VISA डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है. इस ऑफर के बाद साउंड बार की कीमत घटकर 7,199 रुपये रह जाती है.

आज के समय में एक प्रीमियम ईयरबड्स खरीदने के लिए भी 6 से 8 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं. ऐसे में 7,199 रुपये में Dolby Atmos सपोर्ट वाला 400W साउंड बार मिलना एक आकर्षक डील मानी जा रही है. अच्छी बात है कि इसके साथ कई दमदार फीचर्स आपको मिलते हैं.

GOVO Dolby Atmos Sound Bar के फीचर्स

यह साउंड बार 2.1.2 चैनल सेटअप के साथ आता है और कुल 400W साउंड आउटपुट देता है. इसमें एक मुख्य साउंड बार यूनिट और एक अलग सबवूफर शामिल है. साउंड बार के फ्रंट में दो स्पीकर और ऊपर की तरफ दो अप फायरिंग स्पीकर दिए गए हैं, जो ऊपर की ओर साउंड भेजकर सराउंड इफेक्ट बनाते हैं.

इसके साथ आने वाले सबवूफर में 6.5 इंच का वूफर दिया गया है, जो गहरा और मजबूत बेस देने का दावा करता है. कंपनी के अनुसार, यह सेटअप घर के कमरे में थिएटर जैसा अनुभव देने में सक्षम है. इसमें एक स्टाइलिश रिमोट कंट्रोल भी मिलता है, जिससे यूजर बेस और ट्रेबल को एडजस्ट कर सकते हैं. साउंड टेक्नोलॉजी की बात करें तो इसमें Dolby Atmos सपोर्ट है, जो मल्टी डायमेंशनल ऑडियो अनुभव देने के लिए जाना जाता है.

कनेक्टिविटी के लिए इस साउंड बार में Bluetooth, USB, HDMI ARC और Optical जैसे विकल्प दिए गए हैं. इससे इसे टीवी, मोबाइल और अन्य डिवाइस से आसानी से जोड़ा जा सकता है. अगर आप कम बजट में बड़ा और दमदार साउंड सिस्टम लेना चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए उपयोगी हो सकती है. हालांकि खरीदने से पहले रूम साइज और जरूरत के हिसाब से फीचर्स जरूर जांच लें.

यह भी पढ़ें: नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी! UPI से निकाल पाएंगे PF के पैसे, EPFO के मोबाइल ऐप से चुटकियों में होगा काम

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :