Google ने पेश कर दिया Nano Banana 2, वायरल इमेज जनरेटर का एडवांस वर्जन, फ्री में करें इस्तेमाल, जानें डिटेल्स

HIGHLIGHTS

Google ने Nano Banana 2 इमेज जनरेशन मॉडल लॉन्च किया

नया मॉडल Gemini Flash टेक्नोलॉजी पर आधारित है

Gemini 3 की सफलता से यूजर एंगेजमेंट में बड़ा उछाल आया

Google ने अपने वायरल Nano Banana इमेज जनरेशन मॉडल का नया वर्जन पेश कर दिया है. कंपनी ने इसके फास्ट परफॉर्मेंस और बेहतर क्षमताओं को प्रमुख हाइलाइट के रूप में सामने रखा है. नए मॉडल का नाम Nano Banana 2 है. इसे कंपनी अपने कई प्रोडक्ट्स में रोलआउट कर रही है.

जिससे यूजर्स इसका इस्तेमाल Gemini ऐप, Search का AI Mode और Lens फीचर के अलावा Flow नाम के AI-पावर्ड वीडियो टूल में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. Google का कहना है कि यह अपडेट उसके AI टूल्स की पहुंच बढ़ाने और ज्यादा यूजर्स को आकर्षित करने की रणनीति का हिस्सा है.

Nano Banana 2 क्या है और कैसे अलग है

आपको बता दें कि Nano Banana 2, पहले आए Nano Banana मॉडल का सक्सेसर है. अगस्त में लॉन्च हुआ Nano Banana AI इमेज एडिटर बेहद तेजी से लोकप्रिय हुआ था. सितंबर में सिर्फ चार दिनों के भीतर इसने Gemini ऐप पर 1.3 करोड़ नए यूजर्स को आकर्षित किया था. अक्टूबर के मध्य तक इस टूल के जरिए 5 अरब से ज्यादा इमेज बनाई जा चुकी थीं.

नवंबर में कंपनी ने इसका अपग्रेडेड वर्जन Nano Banana Pro भी लॉन्च किया था. अब Nano Banana 2, Gemini के तेज और किफायती Flash मॉडल्स पर आधारित है. कंपनी के मुताबिक इससे इमेज जनरेशन और एडिटिंग पहले से ज्यादा तेज हो गई है. इसके साथ ही यह निर्देशों को बेहतर तरीके से समझता है और अधिक शार्प व डिटेल्ड इमेज देता है.

AI रेस में Google की स्थिति

Nano Banana 2 का लॉन्च Google के AI क्षेत्र में लगातार बढ़ते कदमों का हिस्सा है. शुरुआती दौर में कुछ तकनीकी गड़बड़ियों और आलोचनाओं के बाद कंपनी ने तेजी से वापसी की है. OpenAI के ChatGPT से प्रतिस्पर्धा के बीच Google ने अपने AI इकोसिस्टम को मजबूत किया है. पिछले छह महीनों में कंपनी के शेयर में 47 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसे AI प्रोडक्ट्स की सफलता से जोड़ा जा रहा है.

Gemini 3 की भूमिका

नवंबर में Google ने Gemini 3 लॉन्च किया था. रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी सफलता के बाद OpenAI ने आंतरिक रूप से “कोड रेड” जारी कर अपनी टीमों को डेवलपमेंट तेज करने के निर्देश दिए थे. Gemini 3 ने यूजर एंगेजमेंट में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की. दिसंबर के अंत तक Gemini ऐप के मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 75 करोड़ से ज्यादा हो गई थी.

FAQs

Q1. Google Gemini 3 AI मॉडल कब लॉन्च हुआ?

A1. Google ने Gemini 3 AI मॉडल नवंबर में लॉन्च किया था. इसकी सफलता के बाद OpenAI ने अपने विकास कार्यों को तेज करने के लिए आंतरिक “कोड रेड” जारी किया.

Q2. Gemini 3 के बारे में क्या जानकारी है?

A2. Gemini 3 ने यूजर एंगेजमेंट को काफी बढ़ाया और दिसंबर के अंत तक Gemini ऐप के 75 करोड़ से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स हो गए.

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26, S26+ और Ultra की भारत में कितनी है कीमत? खरीदने से पहले जान लीजिए एक-एक डिटेल्स

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :