टेक दुनिया में हर साल होने वाली सबसे बड़ी और चर्चित कॉन्फ्रेंस में से एक Google I/O इस साल 19–20 मई 2026 को होने जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी फोकस Android, AI और Google के इकोसिस्टम पर रहने वाला है। Android यूजर्स और डेवलपर्स पहले से ही उत्साहित हैं क्योंकि माना जा रहा है कि इस इवेंट में Android 17 का भी खुलासा किया जा सकता है, इसके साथ साथ इस ईवेंट में AI के नए प्रयोग और शायद Pixel 11 सीरीज़ की झलक भी देखने को मिल सकती है। आइए जानते है कि इस ईवेंट की इंडिया और अमेरिका में टाइमिंग क्या होने वाली है, आप इस ईवेंट को कैसे ऑनलाइन देख सकते हैं और इससे जुड़ी अन्य सभी जानकारी भी आपको यहाँ पर मिलने वाली हैं।
इस बार इवेंट कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू स्थित Shoreline Amphitheatre में होगा। मुख्य कीनोट 19 मई को आयोजित होने वाला है। अमेरिका में यह सुबह 10:00 बजे (PT) और 1:00 बजे (ET) पर शुरू होने वाला है, जबकि भारत में इसे रात करीब 10:30 बजे (IST) पर लाइव देखा जा सकता है।
लाइवस्ट्रीम Google I/O के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर देखी जा सकती है। पिछले सालों की तरह इस बार भी कीनोट के बाद डेवलपर सेशन, टेक डेमो और पैनल डिस्कशन होंगे।
सबसे ज्यादा चर्चा Android 17 को लेकर शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार यूजर इंटरफेस में बदलाव, बेहतर पर्सनलाइजेशन और टैबलेट ऑप्टिमाइजेशन पर जोर दिया जा सकता है। Google पिछले कुछ सालों से Android को ज्यादा स्मूद और AI-स्मार्ट बनाने पर काम कर रहा है। उम्मीद है कि Android 17 में बैकग्राउंड AI फीचर्स, बेहतर बैटरी मैनेजमेंट और सिक्योरिटी अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।
इस साल Google का असली फोकस AI पर रहने वाला है। कंपनी अपने वर्कस्पेस टूल्स में गहराई से AI इंटीग्रेशन दिखा सकती है। कोडिंग के लिए agentic AI यानी ऐसे AI टूल्स जो डेवलपर्स की मदद से आगे बढ़कर खुद सुझाव और सोल्यूशंस दें, इनकी झलक मिल सकती है।
Google Maps, Search और Gmail जैसे ऐप्स में भी AI आधारित नए फीचर्स की घोषणा हो सकती है। पिछले इवेंट्स की तरह इस बार भी AI को प्रोडक्टिविटी और रोजमर्रा के इस्तेमाल से जोड़कर पेश किया जा सकता है।
हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन टेक सर्किल में चर्चा है कि Google अपनी अगली फ्लैगशिप लाइनअप Google Pixel 11 की हल्की झलक दिखा सकता है। आमतौर पर Pixel डिवाइस का पूरा लॉन्च बाद में होता है, लेकिन I/O में छोटे टीज़र या कैमरा और AI फीचर्स की झलक मिलना आम बात रही है। अगर ऐसा होता है, तो Pixel 11 सीरीज़ में Tensor चिप और AI कैमरा फीचर्स पर खास जोर देखने को मिल सकता है।
2026 टेक इंडस्ट्री के लिए AI-ड्रिवन साल माना जा रहा है। ऐसे में Google का यह इवेंट सिर्फ Android अपडेट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह दिखाएगा कि आने वाले महीनों में AI, मोबाइल और क्लाउड टेक्नोलॉजी किस दिशा में बढ़ेगी।
भारत जैसे बड़े स्मार्टफोन बाजार में Android के नए वर्जन और Pixel डिवाइस का असर सीधे यूजर्स और डेवलपर्स पर पड़ता है। इसलिए Google I/O 2026 सिर्फ एक टेक इवेंट नहीं, बल्कि आने वाले साल की टेक दिशा तय करने वाला प्लेटफॉर्म बन सकता है।