Google I/O 2025 आज हो रहा शुरू, कैसे और कहाँ देखें लाइव स्ट्रीमिंग, गूगल क्या क्या कर सकता है पेश

Updated on 20-May-2025
HIGHLIGHTS

Google की सालाना डेवेलपर कॉन्फ्रेंस Google I/O 2025 आज 20 मई को शुरू हो रही है।

Google के इस सबसे बड़े ईवेंट को कैसे और कहाँ देखा जा सकता है।

Google I/O 2025 में गूगल क्या क्या पेश कर सकता है।

Google की सालाना डेवेलपर कॉन्फ्रेंस आज 20 मई 2025 को शुरू हॉएन वाली है। यह दो दिन का ईवेंट कैलिफोर्निया के Mountain View में स्थित Shoreline Amphitheatre में आयोजित हो रहा है। इस ईवेंट में कंपनी खासतौर पर अपने सॉफ्टवेयर से जुड़े इनोवेशन आदि की जानकारी के साथ साथ नई नई पेशकश हर साल करती है। इस साल भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है। आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि यह ईवेंट 20 मई यानि आज भारतीय समय के अनुसार 10:30PM पर शुरू होने वाला है। आप इस ईवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को कंपनी की आधिकारिक I/O वेबसाईट के साथ साथ कंपनी के YouTube Channel पर भी देख सकते हैं।

Artificial Intelligence पर फोकस कर सकती है कंपनी

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि गूगल इस साल के अपने I/O Event में Artificial Intelligence पर ज्यादा फोकस कर सकती है। इस ईवेंट में कंपनी गूगल के इस फील्ड में नए नए ऐड्वैन्स्मेंट आदि पर चर्चा कर सकती है। मुख्य Keynote में कंपनी के CEO Sunder Pichai गूगल प्लेटफॉर्म पर होने वाले अपडेट आदि के बारे में चर्चा कर सकते हैं।

क्या हो सकता है ईवेंट में खास?

अभी हाल ही में हुए Android Show: I/O Edition में कंपनी एंड्रॉयड 16 पर चर्चा कर चुकी है। इसके अलावा कंपनी ने Material 3 को लेकर भी बहुत सी जानकारी दे दी है। इतना ही नहीं, कंपनी ने कैसे Privacy को लेकर कदम उठायें है, इसकी भी जानकारी सामने आ सकती है, परफॉरमेंस में सुधार को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा Gemini AI को लेकर भी बड़ी चर्चा संभव है। हालांकि, Android Show में बहुत सी चर्चा हो चुकी है, ऐसे में हो सकता है कि Google I/O में कंपनी Gemini, Android XR के अलावा Project Astra और DeepMind को लेकर चर्चा करे।

हालांकि, जो समझ में आ रहा है वह यही है कि कंपनी इस बार AI पर ज्यादा जोर दे सकती है। ऐसा हो सकता है कि कंपनी Gemini AI में होने वाले इम्प्रूव्मेंट्स की चर्चा करे, इसके लेटेस्ट 2.5 pro मॉडल पर भी चर्चा संभव है। Gemini को लेकर कंपनी यह भी बता सकती है कि इसे कैसे Gmail, Google Docs, Chrome और एंड्रॉयड में बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा नए टूल की मदद से यूजर्स को यह भी मदद मिल सकती है कि वह जेमिनी के माध्यम से कैमरा इनपुट और स्क्रीन शेयरिंग आदि को भी अंजाम दे सकते हैं, इसे लेकर भी कंपनी चर्चा कर सकती है।

इसके अलावा कंपनी Project Astra पर भी जानकारी दे सकती है। इसे कंपनी अपने अगली पीढ़ी के AI Assistant Platform के तौर पर कुछ समय पहले ही दिखा चुकी है। Project Astra का लक्ष्य विसुअल इनपुट, वॉयस कमांड और कनटेक्स्चूअल रेस्पॉन्स आदि को मोबाइल डिवाइसेस और वेयरेबल हार्डवेयर के माध्यम से हैन्डल करना शामिल है।

गूगल की ओर से की जा सकती हैं ये अन्य घोषणाएँ?

इसके अलावा गूगल की ओर से एंड्रॉयड XR को लेकर भी ज्यादा जानकारी दी जा सकती है। इस एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम को कंपनी एक्स्टेंडेड रीऐलिटी डिवाइस आदि के लिए ला सकती है। इसके अलावा कंपनी सैमसंग के आगामी Project Moohan Headset को लेकर भी अपडेट दे सकती है। इसे दोनों ही कंपनी मिलकर निर्मित कर रही हैं। इसके अलावा नए स्मार्ट ग्लास भी कंपनी की ओर से दिखाए जा सकते हैं।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :