बदलना चाहते हैं पुराना Gmail एड्रेस का यूजरनेम? गूगल ने पेश कर दिया नया फीचर, सुंदर पिचाई ने खुद की घोषणा

Google अब Gmail यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है. इससे लाखों लोगों को फायदा मिलेगा. यह पहले लगभग नामुमकिन माना जाता था. अब यूजर अपना Gmail address बदल सकते हैं, वह भी बिना नया अकाउंट बनाए. यह फीचर लंबे समय से चर्चा में था और अब धीरे-धीरे यूजर्स के लिए रोलआउट हो रहा है.

अब Gmail address बदलना संभव

Sundar Pichai ने इस फीचर की पुष्टि करते हुए कहा कि अब यूजर्स को पुराने और अजीब email IDs के साथ फंसे रहने की जरूरत नहीं है. अब आप अपने Google Account की settings में जाकर एक नया Gmail address चुन सकते हैं, जो उपलब्ध हो. इसका मतलब यह है कि आपको नया अकाउंट बनाने या डेटा ट्रांसफर करने की झंझट नहीं होगी. हालांकि, यह फीचर अभी सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है और फिलहाल इसे धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है.

पुराने Gmail address का क्या होगा

जब आप अपना Gmail एड्रेस बदलते हैं, तो आपका पुराना ईमेल एड्रेस पूरी तरह खत्म नहीं होता. पुराना एड्रेस आपके अकाउंट से जुड़ा रहता है और कोई दूसरा यूजर उसे इस्तेमाल नहीं कर सकता. इसके अलावा, अगर कोई आपको पुराने एड्रेस पर मेल भेजता है, तो वह भी आपके उसी इनबॉक्स में पहुंचेगा. यानी नया और पुराना दोनों इमेल एड्रेस एक ही इनबॉक्स से जुड़े रहेंगे, जिससे आपको कोई मेल मिस नहीं होगा.

Gmail में AI फीचर्स भी आ रहे

Gmail में अब AI फीचर्स को भी तेजी से जोड़ा जा रहा है. Google ने एक नया “AI Inbox” पेश किया है, जिसमें Google Gemini की मदद से इमेल्स को बेहतर तरीके से मैनेज किया जाएगा. यह फीचर आपके इनबॉक्स को ऑर्गेनाइज करेगा और जरूरी इमेल्स को सबसे ऊपर दिखाएगा. इसमें “सजेस्टेड टू डेट” जैसे सेक्शन होंगे, जहां बिल पेमेंट्स या जरूरी काम बोल्ड में दिखेंगे, ताकि आप उन्हें मिस न करें.

इसके अलावा “topics to catch up on” सेक्शन भी मिलेगा, जिसमें ट्रैवल बुकिंग और अपडेट्स एक ही जगह पर दिखेंगे. फिलहाल यह AI Inbox फीचर सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध है, खासकर अमेरिका में, लेकिन आने वाले समय में इसे और ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए धमाका, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, कल तक ही है मौका

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :