Google Doodle remembers Hubert Cecil Booth: अगर आपके घर में वैक्यूम क्लीनर है तो धूल से भरे कार्पेट हों या कमरे का कोई भी कोना, आप आसानी से इन्हें साफ़ कर सकते हैं। लेकिन कुछ लोग शायद यह नहीं जानते होंगे कि इसका आविष्कार किसने किया।
ब्रिटिश इंजीनियर Hubert Cecil Booth ने इसका आविष्कार किया था और आज उनका 147वां जन्मदिवस है और गूगल ने आज डूडल के ज़रिए उन्हें सम्मानित किया है।
Paytm इन इलेक्ट्रॉनिक्स पर दे रहा है ज़बरदस्त डील्स, जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
लंदन में अमेरिकी मशीनों के प्रदर्शन में भाग लेने के दौरान धूल को साफ करने के लिए एक हाइजेनिक तरीके का विचार Booth को आया। उन्होंने देखा कि सफाई मशीनों ने गंदगी या ब्रश गंदगी दूर कर दी। उन्होंने एक मशीन को डिजाइन करने के बारे में सोचा जो सही तरीके से धूल को साफ़ कर सके।
Booth द्वारा डिज़ाइन किये गए वैक्यूम क्लीनर्स 1901 में पहली बार कमर्शियली उपलब्ध हुए। इसके बाद Booth ब्रिटिश वैक्यूम क्लीनर और इंजीनियरिंग को. के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर बने।