Google ने L10n इवेंट का आयोजन किया था और इवेंट में कंपनी भारतीय यूजर्स के लिए भाषा की नई लिस्ट लाई है। यूजर्स मोबाइल फोन पर सर्च के दौरान रिज़ल्ट को अंग्रेज़ी के अलावा, तेलुगू, तमिल, बंगला और मराठी भाषा में देख सकते हैं। अभी तक गूगल सर्च रिज़ल्ट इंग्लिश और हिन्दी भाषा में उपलब्ध है। कंपनी ने यह भी घोषणा की कि सर्च इंजन में अगर आप अंग्रेज़ी में सर्च करते हैं तो परिणाम अपनी क्षेत्रीय भाषा में भी देख पाएंगे। गूगल मैप्स पर भी अपनी सिस्टम भाषा को बदले बिना 9 भाषाओं में परिणाम देख सकते हैं।
Google ने इस मॉडल को पेश करते में इसे भारतीय भाषाओं के लिए बहुभाषी प्रतिनिधित्व कहा है। इस तरह कम्प्यूटर सिस्टम भारतीय भाषा को समझ पाएगा। कंपनी ने कहा कि भारत में भाषा की बड़ी चुनौती है और यहां हर 100 किलोमिटर पर भाषा बदल जाती है। ऐसे में एक भाषा कई बार सपोर्ट नहीं करती है।
बात करें Google Maps की तो कंपनी ने बताया कि भारतीय यूजर्स अपनी क्षेत्रीय भाषा में मैप्स देख सकेंगे। इस फीचर से सफर में बहुत आसानी मिलेगी। आप गूगल मैप्स की सेटिंग्स में जाकर अपनी पसंदीदा भाषा का चुनाव कर सकते हैं।
आज हुए L10n में गूगल ने गूगल लेंस के ज़रिए इमेज ट्रांसलेशन की सुविधा उपलब्ध कराई है। अब यूजर्स किसी इमेज को लेंस से ट्रांसलेट कर सकते हैं। इस तरह आपको कोई भी पेज ट्रांसलेट करने में बहुत सुविधा मिलेगी।