Google पर पहले जैसा नहीं रहा सर्च करना, दशकों के बाद पहली बार दिखेगा बदलाव, भारत में आया AI Search Mode

Updated on 08-Jul-2025

Google ने अपने सर्च इंजन के अनुभव को पूरी तरह बदलने के मकसद से AI Mode को अब सभी यूजर्स के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया है. कुछ हफ्ते पहले ही इसे एक Labs एक्सपेरिमेंट के तौर पर लॉन्च किया गया था. लेकिन अब यह फीचर बिना किसी साइनअप के सीधा इस्तेमाल किया जा सकता है. फिलहाल यह सुविधा अंग्रेजी भाषा में भारत में शुरू की गई है.

अब Google Labs की जरूरत नहीं

Google ने कहा है कि अब AI Mode को इस्तेमाल करने के लिए Google Labs में रजिस्टर करने की कोई जरूरत नहीं होगी. आने वाले कुछ दिनों में यह फीचर Google Search और Google App की सर्च बार में दिखना शुरू हो जाएगा.

कंपनी ने कहा है कि AI Mode की मदद से आप अपनी क्वेरी टाइप करके, वॉइस कमांड से या फिर Google Lens के जरिए तस्वीर भेजकर भी कर सकते हैं. इसके बाद यह आपको AI-बेस्ड उत्तर देगा, जो न सिर्फ सटीक होंगे बल्कि लिंक सहित अतिरिक्त जानकारी भी देंगे.
इसके अलावा, आप Follow-up सवाल भी कर सकते हैं और AI Mode उनके जवाब भी देगा. इसके साथ ही यह आपकी पिछली क्वेरी का कॉंटेक्स्ट भी याद रखेगा.

AI Mode कैसे काम करता है?

AI Mode के पीछे Google की Gemini 2.5 मॉडल तकनीक काम कर रही है. यह Gemini लार्ज लैग्वेंज मॉडल फैमिली का लेटेस्ट वर्जन है. जिसे खासतौर पर इस सर्च एक्सपीरियंस के लिए कस्टमाइज किया गया है. इसका मतलब यह है कि अब यूजर कई-स्तरीय और जटिल सवाल एक साथ पूछ सकते हैं. जिसके लिए पहले उन्हें Google पर अलग-अलग सर्च करनी पड़ती थी.

उदाहरण के तौर पर, आप पूछ सकते हैं कि अगर आपके बच्चे छोटे हैं, बहुत एनर्जेटिक हैं और गर्मियों में घर के अंदर रहकर एक्टिव रहना चाहते हैं तो क्या किया जाए, बिना खिलौनों और ज्यादा जगह के? AI Mode इन सारे पैरामीटर को समझकर और याद रखते हुए आपको सटीक समाधान देगा.

क्यों खास है Google AI Mode?

  • डिटेल्ड और कॉन्टेक्स्ट-फ्रेंडली जवाब
  • वॉइस, टाइप और इमेज से क्वेरी का सपोर्ट
  • Follow-up सवालों का सपोर्ट
  • Gemini 2.5 AI मॉडल से पावर्ड
  • बिना किसी Google Labs साइनअप के डायरेक्ट इस्तेमाल

Google ने कहा है कि इस एक्सपेरिमेंट को यूजर्स ने काफी पसंद किया और तेजी व गुणवत्ता को लेकर भी पॉजिटिव फीडबैक मिला. इसलिए कंपनी ने अब इसे सार्वजनिक रूप से लॉन्च करने का फैसला किया है. अब देखना होगा कि यह AI Mode आने वाले समय में Google Search के पारंपरिक एक्सपीरियंस को किस तरह से बदलता है और कैसे यह लोगों के सवालों का जवाब देने के तरीके को और भी आसान और स्मार्ट बनाता है.

यह भी पढ़ें: बिना पुलिस वेरिफिकेशन के मिल जाएगा Passport, ऐसे करना होगा अप्लाई, जानें लें एक-एक बात

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :