Gold Silver Rates Today: 13 अप्रैल को फिर मजबूत हुआ सोना, चांदी ने भी दिखाई तेज़ी, जानें सोमवार का ताज़ा रेट

By

Gold Silver Rates Today: 13 अप्रैल 2026, सोमवार को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, जिसका मुख्य कारण वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम न होने से बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में COMEX पर सोने की कीमत में लगभग 2.2% की गिरावट दर्ज की गई और यह $4,650 प्रति औंस से नीचे आ गया। वहीं घरेलू वायदा बाजार MCX पर 24 कैरेट सोने का भाव बढ़त के साथ 1,52,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था। दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स के अनुसार आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार सुबह तक यह 1,50,327 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

शुक्रवार को सोने की कीमत

पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो डॉलर में कमजोरी और युद्धविराम को लेकर बनी अनिश्चितता ने सर्राफा बाजार में तेजी को बढ़ावा दिया। दिल्ली में शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 400 रुपये की बढ़त के साथ 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) तक पहुंच गया था, जबकि इससे पहले इसकी कीमत 1,54,900 रुपये थी। पूरे सप्ताह के दौरान सोने में कुल 3,800 रुपये यानी करीब 2.51% की मजबूती देखने को मिली। वैश्विक बाजार में भी हाजिर सोना 11.52 डॉलर (0.24%) बढ़कर 4,777.17 डॉलर प्रति औंस हो गया।

24K, 22K और 18K सोने के भाव

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,477 रुपये91,816 रुपये1,14,770 रुपये11,47,700 रुपये
22 कैरेट14,024 रुपये1,12,192 रुपये1,40,240 रुपये14,02,400 रुपये
24 कैरेट15,298 रुपये1,22,384 रुपये1,52,980 रुपये15,29,800 रुपये

आज के चांदी के दाम

इसी तरह चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर COMEX पर चांदी लगभग 3.29% गिरकर $74 प्रति औंस पर आ गई है। वहीं MCX पर चांदी का वायदा भाव हल्की बढ़त के साथ 2,43,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया, जबकि पिछले सत्र में यह 2,43,274 रुपये पर बंद हुआ था। इस साल 29 जनवरी को चांदी भी 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी।

गुडरिटर्न्स के अनुसार आज चांदी का भाव 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि IBJA के मुताबिक सोमवार सुबह तक यह 2,39,934 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। दिल्ली के बाजार में चांदी की कीमत टैक्स के साथ 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।

शुक्रवार को चांदी की कीमत

पिछले कारोबारी दिन चांदी में भी मजबूती देखी गई थी। युद्धविराम की अनिश्चितता और डॉलर की कमजोरी के चलते शुक्रवार को दिल्ली में चांदी 3,800 रुपये बढ़कर 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो करीब 1.6% की तेजी है। इससे पहले गुरुवार को इसका भाव गिरकर 2,43,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। पूरे सप्ताह के दौरान चांदी में लगभग 10,000 रुपये यानी 4.2% की बढ़त दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी करीब 1% चढ़कर 75.91 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: थलापथी विजय की फिल्म ‘Jana Nayagan’ रिलीज़ से पहले ऑनलाइन HD में लीक, इंडस्ट्री में मचा हड़कंप

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By