Aadhaar കാർഡും Ration കാർഡും ബന്ധിപ്പിക്കാൻ
जो Aadhaar Card यूजर्स फ्री में अपनी डिटेल्स को अपडेट करने का इंतज़ार कर रहे थे उनके लिए एक बड़ा अपडेट आ गया है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आज एक बार फिर myAadhaar पोर्टल के जरिए आधार डिटेल्स अपडेट करने की डेडलाइन को बढ़ा दिया है।
इस बारे में UIDAI ने एक नोटिस जारी करते हुए कहा, “नागरिकों के पॉज़िटिव रिस्पॉन्स के आधार पर इस सुविधा को 3 और महीनों के लिए यानि 15/12/2023 से 14/03/2024 तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसके अनुसार myAadhaar पोर्टल के जरिए डॉक्यूमेंट अपडेट करने की सुविधा मुफ़्त रहेगी।”
यह भी पढ़ें: Infinix Smart 8 HD Sale: iPhone 15 जैसे फीचर वाले सस्ते फोन की पहली सेल आज, कम कीमत में तगड़े फीचर
यूजर्स को यह ध्यान देना जरूरी है कि यह सेवा केवल myAadhaar पोर्टल पर फ्री है और फिजिकल आधार सेंटर्स पर पहले की तरह 50 रुपए की फीस ली जाती है।
पिछले कई महीनों से UIDAI लोगों से आग्रह कर रही है कि अगर उन्होंने पिछले 10 सालों से अपनी आधार डिटेल्स अपडेट नहीं की हैं तो वे अपडेट कर लें। UIDAI यूजर्स को उनकी डिटेल्स अपडेट करने के लिए बढ़ावा दे रही है ताकि आधार से जुड़ी धोखाधड़ी से बचा जा सके।
UIDAI ने अपनी वेबसाइट पर कहा, “कृप्या डेमोग्राफिक जानकारी की सटीकता को बनाए रखने के लिए अपने आधार को अपडेट करें।” जो डेटा ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है उसमें नाम, पता, जन्म तारीख, जेंडर, फोन नंबर और ईमेल आईडी शामिल है। कुछ अन्य बायोमेट्रिक जानकारियाँ केवल फिजिकल आधार सेंटर्स पर जाकर ही अपडेट की जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Instagram Account हो गया डिसेबल? चिंता न करें, आसानी से हो जाएगा रिकवर, जानें कैसे